SGPGIMS Recruitment 2022 : इन पदों पर होंगी भर्तियां
SGPGIMS भर्ती 2022 के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सिस्टर ग्रेड- II, तकनीशियन (रेडियोलॉजी), तकनीशियन (रेडियोग्राफी) / रेडियोथेरेपी विंग, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट और जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट आदि के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। इस भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
SGPGIMS Recruitment 2022 : भर्ती का विवरण
1. सिस्टर ग्रेड- II के लिए रिक्त पदों की संख्या - 252
2. तकनीशियन (रेडियोलॉजी) के लिए रिक्त पदों की संख्या - 34
3. तकनीशियन (रेडियोग्राफी) / रेडियोथेरेपी विंग के लिए रिक्त पदों की संख्या - 8
4. मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या - 137
5. जूनियर मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के लिए रिक्त पदों की संख्या - 28
SGPGIMS Recruitment 2022 : चयन प्रक्रिया और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष मांगी गई है। उम्मीदवारों का चयन सामान्य भर्ती परीक्षा (CRT) के माध्यम से किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक करें।
SGPGIMS Recruitment 2022 : आवेदन शुल्क
1. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 1180 रुपये
2. ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्ममीदवारों के लिए-1180 रुपये
3. एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए- 708 रुपये
SGPGIMS Recruitment 2022 : कैसे करना है आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sgpgims.org.in पर जाकर सभी जरूरी दिशा-निर्दशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।