फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SECR Recruitment 2023: 10वीं पास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भर्ती, जानें आवेदन की प्रक्रिया और पात्रता

Thu, 15 Jun 2023 10:20 PM IST
उत्कर्ष उपाध्याय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SECR Recruitment 2023: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में नागपुर डिवीजन और मोतीबाग वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 772 पदों पर भर्ती होनी है। जो आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है।
विज्ञापन
SECR Recruitment 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SECR Recruitment 2023: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) में नागपुर डिवीजन और मोतीबाग वर्कशॉप में अप्रेंटिसशिप के लिए कुल 772 पदों पर भर्ती होनी है। इसकी आवेदन प्रक्रिया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी की जा सकती है। उम्मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए 07 जुलाई, 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

SECR Recruitment 2023: कुल पद

 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 772 अप्रेंटिसशिप पदों को भरना है। इसके तहत आवेदन प्रक्रिया apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर पर पूरी की जा सकती है।

SECR Recruitment 2023: आयु-सीमा

इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आयु सीमा की बात करें तो वो 15 वर्ष से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके आधार पर ही चयन प्रक्रिया मान्य होगी।

SECR Recruitment 2023: पात्रता

10वीं पास की हो और संबंधित ट्रेड में सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो। एक आवश्यक मानक है कि सभी ने किसी भी मान्यता प्राप्त आईटीआई से संबंधित ट्रेड में डिप्लोमा किया हो।
विज्ञापन

SECR Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों के संबंध में तैयार की गई मेरिट लिस्ट के आधार पर पूरी होगी। जिस ट्रेड में अप्रेंटिसशिप होनी है उसमें मैट्रिक के अंकों के प्रतिशत और ITI के अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। अंततः चयन प्रमाण पत्रों का सत्यापन और शारीरिक परीक्षण के बाद पूर्ण किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें