इस दिन होगा स्किल टेस्ट और इंटरव्यू
एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट एडमिट कार्ड 21 सितंबर, 2024 को जारी किया गया है। एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट स्किल टेस्ट और इंटरव्यू 14 से 19 अक्तूबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा।
परिक्षा पैटर्न
इसके लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान और कला विषय शामिल होते हैं। लिखित परीक्षा की अवधि 1 ½ घंटे (90 मिनट) है। परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में आयोजित की गई। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। लिखित परीक्षा 16 राज्यों के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, व्यावहारिक व्यापार कौशल परीक्षण और साक्षात्कार शामिल है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को 70 अंकों का व्यावहारिक व्यापार कौशल परीक्षण और 30 अंकों का साक्षात्कार देना होगा।