फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCI Recruitment: जूनियर कोर्ट अटेंडेंट भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी, 80 पदों के लिए इस दिन होगा साक्षात्कार

Fri, 04 Oct 2024 04:18 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SCI Junior Court Attendant Result 2024: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। अब उम्मीदवारों को एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए तैयार होना होगा।
विज्ञापन
SCI Junior Court Attendant Result 2024 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SCI Junior Court Attendant Result 2024: सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए रिजल्ट की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट (sci.gov.in) पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में जूनियर कोर्ट अटेंडेंट के 80 पदों को भरना है। 

विज्ञापन


जूनियर कोर्ट अटेंडेंट पद के लिए अधिसूचना 17 अगस्त 2024 को जारी की गई थी और 23 अगस्त से 12 सितंबर 2024 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।

इस दिन होगा स्किल टेस्ट और इंटरव्यू
एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट एडमिट कार्ड 21 सितंबर, 2024 को जारी किया गया है। एससीआई जूनियर कोर्ट अटेंडेंट स्किल टेस्ट और इंटरव्यू 14 से 19 अक्तूबर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन

परिक्षा पैटर्न
इसके लिए लिखित परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है, जिसमें सामान्य ज्ञान और कला विषय शामिल होते हैं। लिखित परीक्षा की अवधि 1 ½ घंटे (90 मिनट) है। परीक्षा हिन्दी और अंग्रेजी दोनों माध्यम में आयोजित की गई। परीक्षा कुल 100 अंकों की थी। कोई नकारात्मक अंकन नहीं होता है। लिखित परीक्षा 16 राज्यों के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।


कैसे होगा चयन
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, व्यावहारिक व्यापार कौशल परीक्षण और साक्षात्कार शामिल है। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को 70 अंकों का व्यावहारिक व्यापार कौशल परीक्षण और 30 अंकों का साक्षात्कार देना होगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें