आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जारी की गई जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी अंतरिम है। उम्मीदवारों को इस पर आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई है। जो भी ऐसा करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10 अक्तूबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा लें। उम्मीदवारों को प्रति आपत्ति 200 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।
इतने पदों पर होनी है भर्ती
सुप्रीम कोर्ट की ओर से जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 210 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। यह प्रवेश पत्र लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट दोनों के लिए जारी किया गया है।
कब हुई थी परीक्षा?
सुप्रीम कोर्ट जूनियर कोर्ट असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का आयोजन 26 सितंबर, 2022 और 27 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब कोर्ट की ओर से आपत्तियों पर समीक्षा के बाद एक अंतिम उत्तर कुंजी का निर्माण किया जाएगा। इसी पर परिणाम भी आधारित होंगे।
कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट main.sci.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे JCA भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
- उत्तर का मिलान करें।
- जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।