फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI SCO Bharti: स्टेट बैंक में मैनेजर और अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें अप्लाई

Tue, 13 Feb 2024 05:05 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI SCO Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे भर्ती से जुड़ा विवरण पढ़कर अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
SBI SCO Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI SCO Recruitment 2024: भारतीय स्टेट बैंक, (एसबीआई) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए यह सुनहरा मौका है। एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू आज, 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन की अंतिम तिथि और रिक्ति विवरण

एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए उम्मीदवार 04 मार्च, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से बैक में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 131 पदों को भरा जाएगा। यहां सभी रिक्तियों का विवरण दिया गया है:
  • मैनेजर (क्रेडिट विश्लेषक): 50
  • सहायक प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक): 23
  • उप प्रबंधक (सुरक्षा विश्लेषक): 51
  • मैनेजर (सुरक्षा विश्लेषक): 3
  • सहायक महाप्रबंधक (एप्लिकेशन सुरक्षा): 3
  • सर्किल रक्षा बैंकिंग सलाहकार (सीडीबीए): 1

एसबीआई एससीओ भर्ती 2024 आवेदन शुल्क

एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
विज्ञापन

SBI SCO Recruitment: ऐसे करें अप्लाई

  • आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होमपेज पर करंट ओपनिंग पर क्लिक करें।
  • आवेदन प्रपत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें