SBI SCO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक में नियमित आधार पर सहायक प्रबंधक, उप प्रबंधक, मुख्य प्रबंधक, सहायक महाप्रबंधक, परियोजना प्रबंधक और प्रबंधकों के कुल 439 पदों पर भर्ती निकाली गई है। जिन इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन किया हो, वे फटाफट आधिकारिक वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं और फॉर्म भरकर जमा कर दें। आवेदन करने की आज यानी 21 अक्तूबर 2023 आखिरी तारीख है।
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 30 अप्रैल 2023 तक 32 से 45 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को एक बार अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क 750 रुपये है। एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं है। शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके किया जा सकता है।
एसबीआई एससीओ भर्ती के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास बी.ई./बी.टेक (कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग/सूचना प्रौद्योगिकी/इलेक्ट्रॉनिक्स/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशंस इंजीनियरिंग/सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग) या एमसीए या एम.टेक/एम.एससी/एमबीए जैसी योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, प्रमाणपत्रों के साथ, उम्मीदवारों के पास न्यूनतम 2 से 8 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
होम पेज पर करिअर लिंक पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा, जहां एसबीआई एससीओ भर्ती 2023 आवेदन लिंक मिलेगा।
लिंक पर क्लिक करें और अपना पंजीकरण करें।
आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
पेज डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।