फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI SCO Recruitment: स्टेट बैंक में स्पेशलिस्ट कैडर के पदों पर भर्तियां, आज है आवेदन की आखिरी तारीख

Tue, 17 May 2022 04:43 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI SCO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक द्वारा  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा बैंक द्वारा निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
एसबीआई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप बैंक में नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और एक बेहतर मौके को तलाश रहे हैं तो आपके लिए वह मौका सामने आया है। भारतीय स्टेट बैंक ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन करने की आज मंगलवार 17 मई, 2022 को आखिरी तारीख है। तो इच्छुक उम्मीदवार इस शानदार मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द से अपना आवेदन पूरा कर लें। इस भर्ती के लिए आवेदन उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर पूरा कर सकते हैं।  
विज्ञापन

 

इतने पदों पर होगी भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक की ओर से जारी की गई स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या 35 निर्धारित की गई है। इनमें 7 पद रेगुलर हैं और बाकी के 29 अनुबंध आधारित। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के आवेदकों को 750 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी और दिव्याग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।

कब होगी परीक्षा?
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा  स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 25 जून, 2022 को किया जाएगा। परीक्षा बैंक द्वारा निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। वहीं, परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को 16 जून, 2022 को जारी किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

स्पेशलिस्ट कैडर भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 27 अप्रैल, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 17 मई, 2022
  • प्रवेश पत्र होने की तारीख- 16 जून, 2022
  • परीक्षा की तारीख-  25 जून, 2022
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें