फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Admit Card 2024: एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी; मार्च में इस दिन से शुरू होगा एग्जाम

Fri, 28 Feb 2025 02:04 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO Admit Card 2024: भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI PO Admit Card 2024: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर भर्ती प्रीलिम्स परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन


उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर या रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

8, 16 और 24 मार्च को होगी परीक्षा

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा 8, 16, 24 मार्च 2025 को आयोजित की जाएगी। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 में किसी भी विसंगति के मामले में उम्मीदवारों को तुरंत परीक्षा अधिकारियों से संपर्क करना होगा। परीक्षा केंद्र पर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड और एक वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट ले जाना अनिवार्य है।

 

SBI PO 2024 Vacancy Details: कुल 600 पदों पर होनी है भर्ती

एसबीआई भर्ती अभियान का लक्ष्य 600 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों को भरना है। इनमें अनारक्षित (UR) के लिए 240 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लिए 158 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 87 पद, अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 57 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 58 पद शामिल हैं।

SBI PO Exam Pattern: प्रारंभिक परीक्षा पैटर्न

एसबीआई पीओ प्रारंभिक परीक्षा में तीन खंड होंगे, जिसमें प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 100 अंक आवंटित किए जाएंगे। परीक्षा कुल एक घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक खंड के लिए 20 मिनट आवंटित किए जाएंगे। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक, मुख्य और साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।
 
विषय का नाम प्रश्नों की संख्या अधिकतम अंक अवधि
अंग्रेजी भाषा 40 40 20 मिनट
मात्रात्मक रूझान 30 30 20 मिनट
तर्क क्षमता 30 30 20 मिनट
कुल 100 100 1 घंटा
विज्ञापन

SBI PO Prelims Admit Card 2025: कैसे करें प्रवेश पत्र डाउनलोड

  • एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in. पर जाएं।
  • होमपेज पर 'SBI PO Prelims Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें