फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI PO Mains Admit Card: एसबीआई पीओ मेन्स के एडमिट कार्ड जारी, मुख्य परीक्षा दो जनवरी को होगी

Fri, 17 Dec 2021 02:15 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI PO (एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड) Mains Exam Admit Card Out:  एसबीआई ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। एसबीआई बैंक पीओ मेन्स परीक्षा 02 जनवरी, 2022 को आयोजित होने वाली है।
विज्ञापन
एसबीआई पीओ मेन्स एडमिट कार्ड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक ने प्रोबेशनरी ऑफिसर मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। मुख्य परीक्षा पीओ पदों के लिए स्क्रीनिंग का दूसरा स्तर है, क्योंकि पात्र उम्मीदवारों को पहले प्रीलिम्स यानी प्रारंभिक परीक्षा के लिए उपस्थित होना था। एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम 14 दिसंबर, 2021 को जारी किया गया था। केवल वे उम्मीदवार, जिन्होंने प्रीलिम्स परीक्षा पास की है, वे ही मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र हैं। भारतीय स्टेट बैंक की ओर से पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 02 जनवरी, 2022 को किया जाना है।

एसबीआई पीओ भर्ती मुख्य परीक्षा ओमिक्रॉन के साये में होगी, दिशा-निर्देश जारी

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में COVID-19 प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्हें हर समय मास्क पहनना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी और संबंधित अधिकारियों द्वारा जारी अन्य दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा हॉल में प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट ले जाना सुनिश्चित करना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उन्हें परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण और एसबीआई पीओ भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों का उल्लेख नीचे किया गया है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जा सकते हैं। 

विज्ञापन

Sarkari Naukri : एसबीआई पीओ भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां

  1. प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम 14 दिसंबर, 2021 को घोषित किया गया था।
  2. उम्मीदवार 16 दिसंबर, 2021 से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
  3. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की आखिरी तारीख 02 जनवरी, 2022 है।
  4. एसबीआई मेन्स परीक्षा भी 2 जनवरी, 2022 को आयोजित की जाएगी।

Sarkari Naukri: ऐसे डाउनलोड करें SBI PO Mains Admit Card 2021

  • उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
  • होम पेज पर, उम्मीदवारों को 'करियर' टैब देखना होगा और मेनू बार में 'एसबीआई में शामिल हों' पर क्लिक करना होगा।
  • 'करंट ओपनिंग' टैब में, उम्मीदवारों को 'रिक्रूटमेंट ऑफ प्रोबेशनरी ऑफिसर्स' लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अगले चरण में, उम्मीदवारों को "ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए कॉल लेटर″ लिंक को पर क्लिक करना चाहिए।
  • लैंडिंग पेज पर, उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण नंबर / रोल नंबर और पासवर्ड (जन्म तिथि) और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
  • सभी आवश्यक विवरण दर्ज करने के बाद, लॉगिन बटन पर क्लिक करें, फिर स्क्रीन पर एसबीआई पीओ प्रीलिम्स एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा।
  • उम्मीदवारों को एसबीआई पीओ एडमिट कार्ड 2021 डाउनलोड करना चाहिए और उसका प्रिंट आउट लेना चाहिए।
विज्ञापन

Sarkari Naukri: एसबीआई पीओ मेन्स परीक्षा का पेपर पैटर्न

पीओ पद के लिए एसबीआई मेन्स परीक्षा 2021 में ऐसे प्रश्न होंगे जो वस्तुनिष्ठ और वर्णनात्मक दोनों प्रकार के होंगे। वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न 200 अंकों के होंगे और उम्मीदवारों को उनका उत्तर देने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। अंग्रेजी भाषा, तर्क, डेटा विश्लेषण और व्याख्या, सामान्य / अर्थव्यवस्था / बैंकिंग जागरूकता से प्रश्न पूछे जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें