फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk 2024: एसबीआई में 13735 पदों पर स्नातकों के लिए भर्ती; तुरंत कर दें आवेदन, बेहद नजदीक है अंतिम तिथि

Mon, 06 Jan 2025 09:27 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Registration Last Date: एसबीआई ने बैंकिंग के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक शानदार अवसर की पेशकश की है। एसबीआई ने क्लर्क के 13,735 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन
SBI Clerk Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Recruitment: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो अपने सपने को साकार करने का यह सुनहरा अवसर है। दरअसल, एसबीआई की एक बंपर भर्ती का समापन बहुत जल्द होने वाला है। एसबीआई ने क्लर्क (जूनियर एसोसिएट) के 13,735 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। 

विज्ञापन


ध्यान देने योग्य बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि कल, 07 जनवरी है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत एसबीआई करियर (SBI Careers) की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers/current-openings. पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर दें।

SBI Clerk Vacancy: एसबीआई क्लर्क वैकेंसी

एसबीआई में क्लर्क के 13735 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 दिसंबर, 2024 से शुरू हुई थी। इसमें सामान्य श्रेणी के लिए 5,870 पद हैं। श्रेणीवार रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है: 
श्रेणी रिक्तियां (पद)
जनरल कैटेगरी 5870
ईडब्ल्यूएस 1361
ओबीसी 3001
अनुसूचित जाति 2118
अनुसूचित जनजाति 1385
कुल रिक्तियां 13,735

SBI Clerk Eligibility Criteria: एसबीआई क्लर्क भर्ती के लिए कौन कर सकता है आवेदन?

  • जिस भी उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या उच्च शिक्षा संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री है, वह इस भर्ती में हिस्सा ले सकता है।
  • फाइनल ईयर के स्टूडेंट्स भी आवेदन कर के लिए पात्र हैं, लेकिन यह सुनिश्चित कर लें कि डिग्री 31 दिसंबर, 2024 को या उससे पहले पहले प्राप्त कर ली गई हो।
  • आवेदन करने वालों की आयुसीमा 20 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों की जन्म 2 अप्रैल 1996 से पहले और 1 अप्रैल 2004 के बाद नहीं हुआ होना चाहिए। 
  • आयु की गणना 1 अप्रैल 2024 से की जाएगी।
  • एससी व एसटी वर्ग को आयु में पांच वर्ष और ओबीसी की तीन वर्ष की छूट दी जाएगी। 
घटना तिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू 17 दिसंबर 2024
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 जनवरी 2025
प्रीलिम्स एग्जाम डेट फरवरी 2025
मेन एग्जाम मार्च-अप्रैल 2025

SBI Clerk Salary: एसबीआई क्लर्क को कितनी सैलरी मिलती है?

इस भर्ती के तहत चयनित होने पर योग्य उम्मीदवारों को 17,900 रुपये - 47,920 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इसमें बेसिक पे 19,900 रुपये होगा।

आवेदन फीस

  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी- 750 रुपये 
  • एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग- कोई फीस नहीं 
विज्ञापन

Banking Jobs: बैंकिंग सेक्टर में ढ़ेरों भर्तियां
एसबीआई क्लर्क के अलावा भी बैंकिंग सेक्टर में कई और भर्तियां चल रही हैं। उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं:
  • एसबीआई में ही स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के 150 पदों पर भर्ती चल रही है।
  • यूको बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 68 रिक्त पदों को भरने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांग रहा है।
  • बैंकिंग सेक्टर में 15602 पदों पर भर्ती का विवरण यहां देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें