फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Clerk Mains Admit Card: एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा के लिए जारी हुआ एडमिट कार्ड, यहां से अभी करें डाउनलोड

Fri, 16 Feb 2024 12:31 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI Clerk Mains Admit Card Out: भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई क्लर्क मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा इसी महीने होनी है।
विज्ञापन
एसबीआई क्लर्क मेन्स एडमिट कार्ड 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI Clerk Mains Admit Card: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने एसबीआई क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उत्तीर्ण उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में बैंठने के पात्र हैं। प्रारंभिक परीक्षा के तुरंत बाद ही बैंक ने मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एसबीआई क्लर्क मेन्स का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


बैंक ने क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट बृहस्पतिवार, 16 फरवरी 2024 को जारी किया। इसके अलावा बैंक ने अगले चरण (मुख्य परीक्षा) में सम्मिलित होने के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए हैं।

कब होगी एसबीआई मुख्य परीक्षा?

भारतीय स्टेट बैंक इस भर्ती के माध्यम से जूनियर एसोसिएट की 8283 रिक्तियों को भरेगा। आवेदन प्रक्रिया 17 नवंबर 2023 को शुरू हुई और 7 दिसंबर को समाप्त हुई। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 5 से 12 जनवरी 2024 तक किया गया था। इसमें सफल घोषित उम्मीदवारों के लिए मुख्य परीक्षा 25 फरवरी से 4 मार्च 2024 तक आयोजित की जानी है।
विज्ञापन

SBI Clerk Mains Admit Card 2024: ऐसे देखें परिणाम और डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

  • आधिकारिक वेबसाइट, sbi.co.in पर विजिट करें।
  • इसके बाद करियर सेक्शन में जाएं।
  • यहां जूनियर एसोसिएट्स के सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से परिणाम पेज पर जाएं।
  • अपना रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ भरकर सबमिट कर दें।
  • इसके बाद उम्मीदवार अपना परिणाम स्क्रीन पर देख सकेंगे और यहीं पर दिए गए लिंक से अपना प्रवेश पत्र भी डाउनलोड कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें