भारतीय स्टेट बैंक में बंपर नौकरियां निकली हैं। यहां 5 हजार से ज्यादा नौकरियां निकली हैं। ये सारी नौकरियां लिपिक पदों की हैं। इन नौकरियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। एसबीआई की इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 17 मई को खत्म हो जाएगी। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि उससे पहले हर हाल में अपना आवेदन कर लें। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
इन रिक्तियों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को हर महीने 17900 रुपये से लेकर 47920 रुपये तक का वेतनमान मिलेगा।