आज के समय में पुलिस की नौकरी हर युवा की पहली पसंद होती है। हर नौजवान चाहता है कि उसे भी पुलिस में भर्ती होने का मौका मिले क्योंकि यहां ना केवल अच्छी सैलरी बल्कि समाज में प्रतिष्ठा भी मिलती है। अक्सर पुलिस या सेना में भर्ती होने वाले युवा ज्यादातर गांवों या छोटे शहरों से होते हैं जिसकी वजह से कई बार उन्हें खुद में आत्मविश्वास की कमी महसूस होती है। आज हम आपकी मुलाकात एक ऐसे ही शख्स से कराने जा रहे हैं जिन्होंने ऐसी कई चुनौतियों का सामना किया और कामयाबी की मिसाल बन गए। आपको बता दें कि Safalta.com ने पुलिस भर्ती परीक्षा के चक्रव्यूह को भेदने के टिप्स युवाओं को बताने के लिए अपने खास शो सफलता टॉक में यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर के पद पर कार्य करने वाले मयंक प्रताप को आमंत्रित किया है। इस दौरान उन्होंने पुलिस में एसआई बनने के लिए किस तरह से तैयारी करनी चाहिए? खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से कैसे फिट किया जाए जैसे ढेरों सवालों के जवाब दिए। अगर आप भी इस शो से जुड़ना चाहते हैं और सीधे सब-इन्सेक्टर मयंक प्रताप से अपने सवालों को पूछना चाहते हैं तो अभी इस लिंक
https://www.youtube.com/watch?v=2nxO4TOxloM पर क्लिक करें और
safalta.com के यूट्यूब चैनल को लाइक और सब्सक्राइब करें।
जानें कौन हैं SI मयंक प्रताप
मयंक एक मध्यम वर्गीय परिवार से आते हैं। उनके पिता प्राइवेट जॉब करते थे और मां ग्रहणी हैं। मयंक शुरू से ही समाज से जुड़ना और कमजोर लोगों की मदद करना चाहते थे इसलिए उन्होनें पत्रकारिता के पेशे को अपनाया था। हालांकि मयंक के पिता उन्हें एक सरकारी अफसर के रूप में चाहते थे इसलिए उन्होंने खुद को पुलिस की परीक्षा के लिए तैयार किया और जल्द ही इसमें सफलता भी हासिल की।
तैयारी के लिए क्या टिप्स अपनाएं, जानें क्या है मयंक की राय
सफलता टॉक के साक्षात्कार के दौरान जब मयंक से ये पूछा गया कि परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए परीक्षार्थियों को कौन से टिप्स अपनाने चाहिए तो इस सवाल का जवाब देते हुए मयंक बताते हैं, ‘सबसे पहले परीक्षार्थियों को पूरे सिलेबस को ठीक ढंग से समझ लेना चाहिए और उसके बाद निर्धारित सिलेबस के अनुसार ही अपने एग्जाम की तैयारी करनी चाहिए क्योंकि सभी परीक्षाओं में सवाल सिलेबस से ही पूछे जाते हैं।’