फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO Vacancy 2026: स्टेट बैंक में सर्किल बेस्ड ऑफिसर की भर्ती, भरे जाएंगे 2050 पद; ग्रेजुएट्स के लिए मौका

Wed, 28 Jan 2026 08:43 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI CBO Recruitment 2026: एसबीआई ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत 2,050 पद भरे जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन 29 जनवरी से 18 फरवरी 2026 तक होंगे। स्नातक और बैंकिंग अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI (फाइल फोटो)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI CBO Recruitment 2026 Notification: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (CBO) भर्ती 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देश के विभिन्न सर्किलों में कुल 2,050 पदों को भरने के लिए इस भर्ती अभियान का आयोजन किया जा रहा है। भर्ती का नोटिस 28 जनवरी 2026 को जारी किया गया, जबकि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 जनवरी 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 18 फरवरी 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


यह भर्ती उन अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ा अवसर है, जिनके पास स्नातक डिग्री के साथ बैंकिंग क्षेत्र में कार्य का अनुभव है। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे, किसी अन्य तरीके से भेजे गए आवेदन मान्य नहीं होंगे। भर्ती से जुड़ी प्रमुख तिथियां इस प्रकार हैं:

नोट करें महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 28 जनवरी 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू: 29 जनवरी 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 फरवरी 2026
  • लिखित परीक्षा: मार्च 2026 (संभावित)

सर्किल वाइज रिक्तियां

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2,050 पद देश के विभिन्न सर्किलों में वितरित किए गए हैं। इनमें अमरावती, बेंगलुरु, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गांधीनगर, गुवाहाटी, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, महाराष्ट्र, मुंबई मेट्रो, नई दिल्ली और तिरुवनंतपुरम जैसे प्रमुख सर्किल शामिल हैं। सभी श्रेणियों (एससी, एसटी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और सामान्य वर्ग) के लिए पद निर्धारित किए गए हैं। रिक्ति विवरण इस प्रकार है:
 
सर्किल अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) सामान्य (GEN) कुल पद
अमरावती 14 7 26 9 41 97
बेंगलुरु 30 15 54 20 81 200
भोपाल 14 7 26 9 41 97
भुवनेश्वर 12 6 21 8 33 80
चंडीगढ़ 15 7 27 10 44 103
चेन्नई 24 12 44 16 69 165
गांधीनगर 29 14 52 19 80 194
गुवाहाटी 10 5 18 6 29 68
हैदराबाद 12 6 21 8 33 80
जयपुर 15 7 27 10 44 103
कोलकाता 30 15 54 20 81 200
लखनऊ 30 15 54 20 81 200
महाराष्ट्र 29 14 52 19 80 194
मुंबई मेट्रो 21 10 38 14 60 143
नई दिल्ली 11 5 20 7 33 76
तिरुवनंतपुरम 7 3 13 5 22 50
कुल 303 148 547 200 852 2,050
 

SBI CBO Eligibility 2026: पात्रता मानदंड

सर्किल बेस्ड ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री होना अनिवार्य है।
इसके अलावा इंजीनियरिंग, मेडिकल, चार्टर्ड अकाउंटेंट या कॉस्ट अकाउंटेंट जैसी प्रोफेशनल डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन के पात्र हैं।
शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ उम्मीदवार के पास किसी भी बैंक में अधिकारी के पद पर कम से कम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना जरूरी है।

आयु सीमा और छूट

उम्मीदवार की आयु 31 दिसंबर 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों जैसे अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC नॉन-क्रीमी लेयर), दिव्यांग उम्मीदवारों और पात्र पूर्व सैनिकों को सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
 

SBI CBO Salary: इतना मिलेगा वेतनमान

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को वर्तमान में 48,480 रुपये मूल वेतन मिलेगा। यह वेतनमान 48,480–2000/7–62,480–2340/2–67,160–2680/7–85,920 के स्केल में होगा। इसके अलावा, नियुक्ति के समय 2 एडवांस इन्क्रीमेंट भी दिए जाएंगे।

मूल वेतन के साथ-साथ अधिकारी को समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार, निम्नलिखित सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी:
  • महंगाई भत्ता (D.A.)
  • मकान किराया भत्ता (H.R.A.)/लीज रेंटल, सिटी कम्पनसेटरी अलाउंस (C.C.A.)
  • भविष्य निधि (PF)
  • राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS)
  • लीव फेयर कंसेशन (LFC)
  • चिकित्सा सुविधा
  • अन्य भत्ते और सुविधाएं

SBI CBO Selection Process: चयन प्रक्रिया

चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होगी। इसमें लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, स्थानीय भाषा परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच शामिल हैं। सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों का अंतिम चयन किया जाएगा।
  • लिखित परीक्षा
  • इंटरव्यू
  • स्थानीय भाषा परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • मेडिकल जांच 
आधिकारिक नोटिस पीडीएफ देखें...

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 750 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं एससी, एसटी और दिव्यांग (PH/PWD) उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है। शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाएगा।
विज्ञापन

आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवारों को सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.bank.in पर जाना होगा।
  • इसके बाद CBO Recruitment 2026 सेक्शन में जाकर “Apply Online” लिंक पर क्लिक करना होगा। 
  • उम्मीदवारों को ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करना होगा। 
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदन फॉर्म भरकर आवश्यक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
  • फिर आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी विवरण सही-सही भरें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें