फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI CBO 2022 Final Result Out: एसबीआई सीबीओ परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, ऐसे करें चेक

Thu, 09 Mar 2023 02:25 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI CBO 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर्स (CBO) भर्ती परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है।
विज्ञापन
एसबीआई - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SBI CBO Result 2022 Out: भारतीय स्टेट बैंक ने सर्कल बेस्ड ऑफिसर के 1422 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। एसबीआई ने 04 दिसंबर 2022 को देश के 33 राज्यों में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इस परीक्षा का आयोजन किया था। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना परिणाम और मेरिट लिस्ट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

 

एसबीआई सीबीओ भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1422 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 1400 नियमित रिक्तियां हैं और 22 बैकलॉग रिक्तियां हैं। SBI CBO इंटरव्यू राउंड फरवरी में आयोजित किया गया था। परिणाम मेरिट सूची में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। 

 

ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले SBI के करियर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  • 'सर्कल आधारित अधिकारियों की भर्ती' पर जाएं।
  • फाइनल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • SBI CBO फाइनल मेरिट लिस्ट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • रोल नंबर सर्च करके डाउनलोड करें और चेक करें।
विज्ञापन

बता दें कि SBI CBO के लिए लिखित परीक्षा 04 दिसंबर, 2022 को आयोजित की गई थी, और परिणाम 30 जनवरी, 2023 को घोषित किया गया था। भारतीय स्टेट बैंक ने आज, 09 मार्च, 2023 को SBI CBO फाइनल रिजल्ट 2022 जारी कर दिया है। एसबीआई सीबीओ इंटरव्यू कॉल लेटर तीन फरवरी को जारी किया गया था और 17 फरवरी, 2023 तक उपलब्ध था। साक्षात्कार फरवरी 2023 में आयोजित किया गया था। पंजीकरण प्रक्रिया 18 अक्तूबर को शुरू हुई और 7 नवंबर, 2023 को समाप्त हुई थी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें