SSB Recruitment 2020: सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) में कॉन्स्टेबल के अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। जो उम्मीदवार एसएसबी में इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, वे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले सशस्त्र सीमा बल द्वारा इन नियुक्तियों के लिए जारी की गई आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। इसके लिए आप संबंधित वेबसाइट पर जा सकते हैं या फिर इस खबर में आगे दी गई लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।