06:07 PM, 12-Feb-2022
सरकारी नौकरी 2022: 15 फरवरी से होगी परीक्षा
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) की ओर से शारीरिक परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक किया जाएगा। प्रवेश पत्र पर उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र, समय और परीक्षा से जुड़े अहम दिशा-निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा के दौरान इनका पालन करें। परीक्षा का आयोजन ओएसएपी, 7वीं बटालियन ग्राउंड, चंद्रशेखरपुर, भुवनेश्वर में सुबह 6.30 बजे से किया जाएगा।