01:25 PM, 10-Mar-2021
डीएसएसएसबी भर्ती 2021 : इस विभाग के 1809 पदों पर भर्ती, सैलरी 34,800 रुपये तक
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने 1809 पदों पर भर्ती हेतु अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस चयन प्रक्रिया के जरिए तकनीकी सहायक, लैब अटेंडेंट, असिस्टेंट केमिस्ट, सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन ग्रेड I इत्यादि के पदों पर भर्ती की जाएगी। 8 मार्च, 2021 से यह भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित आवेदकों को 5,200 से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।