फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2021 LIVE: RBI, बामर समेत कई विभागों में हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी के लिए ढेरों मौके

Thu, 04 Feb 2021 05:57 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2021 LIVE Updates: सरकारी नौकरी पाने के लिए हर कोई मेहनत करता है लेकिन सफलता तब मिलती है, जब सबसे हटकर सोचा जाए। बता दें, नौकरी के लिए जितना महत्वपूर्ण है मेहनत करना उतना ही जरूरी है सही मौके की तालाश करना। अगर समय पर आवेदन न कर पाएं तो की गई मेहनत और तैयारी दोनों का कोई फायदा नहीं है। लाइव ब्लॉग के माध्यम से हम amarujala.com आपको बताएंगे कि कब, कहां और किस समय मौका आपका इंतजार कर रहा है। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागों ने आवेदन मांगे हैं। अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर। आगे पढ़ें... RBI, आईटी कंपनियों, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर समेत कई स्थानों पर सरकारी भर्ती चल रही है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी 2021 लाइव अपडेट: live sarkari naukri - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:57 PM, 04-Feb-2021

ईसीजीसी की पीओ भर्ती परीक्षा 14 मार्च को होगी 

ईसीजीसी लिमिटेड यानी एक्सपोर्ट क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम लिमिटेड) में भर्ती प्रोबेशनरी ऑफिसर अर्थात परिवीक्षाधीन अधिकारियों के 63 पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 14 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी। वहीं, लिखित परीक्षा का परिणाम 20 मार्च से 31 मार्च, 2021 को जारी किया जाना प्रस्तावित है। जबकि अप्रैल में साक्षात्कार होंगे और अप्रैल-मई 2021 तक अंतिम परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा 20 केंद्रों- मुंबई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर, नागपुर, कोलकाता, वाराणसी, भुवनेश्वर, रायपुर, गुवाहाटी, चेन्नई, कोयम्बटूर, बेंगलूरु, कोच्चि, हैदराबाद, विजाग, दिल्ली, चंडीगढ़, कानपुर और जयपुर में आयोजित की जाएगी। प्रवेश पत्र ईसीजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ecgc.in पर जारी किए जाएंगे।  

04:27 PM, 04-Feb-2021

भारतीय रिजर्व बैंक में जूनियर इंजीनियर की भर्ती 

भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI ने अपने विभिन्न कार्यालयों के लिए भर्ती शुरू की है। यहां कनिष्ठ अभियंता यानी जूनियर इंजीनियर के पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर सिविल और इलेक्ट्रिकल ब्रांच के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती देशभर में रिक्त 48 पदों के लिए की जा रही है। पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां चयन परीक्षा माध्यम से किया जाएगा। आवदेन संबंधी पूरी जानकारी के लिए की आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर विजिट करें।  आवेदन की अंतिम तिथि 15 फरवरी, 2021 है। ऑनलाइन परीक्षा 08 मार्च, 2021 को आयोजित की जाएगी।  

01:36 PM, 04-Feb-2021

10वीं और 12वीं पास के लिए पुलिस कांस्टेबल भर्ती, करें आवेदन

HSSC Constable Recruitment 2021: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7298 पदों पर भर्तियां होंगी। बता दें कि
आवेदन प्रक्रिया 11 जनववरी, 2021 से शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं, 69000 तक सैलरी भी निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पूरी जानकारी से अवगत होने के बाद ही आवेदन करें। for detailed information click here

विज्ञापन
01:06 PM, 04-Feb-2021

आईटीआई डिप्लोमा धारकों के लिए नौकरी

आईटीआई से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों के लिए बेहतरीन नौकरी का मौका है। यह अवसर आपको पंजाब में मिलने जा रहा है। जहां 547 पदों पर आईटीआई डिप्लोमा धारकों की भर्ती की जा रही है। पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ITI से सिविल, मैकेनिकल और आर्किटेक्चर में डिप्लोमा धारकों से जूनियर ड्राफ्ट्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 फरवरी, 2021 को या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

12:06 PM, 04-Feb-2021

एनटीए में कई पदों पर रिक्तियां

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए की ओर से विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। ये रिक्तियां ग्रुप ए के पदों के लिए है। बता दें कि ग्रुप ए के पदों पर लाखों की सैलरी मिलती है। ये पद शीर्ष श्रेणी के होते हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी द्वारा मांगे गए आवदेन जॉइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर, असिस्टेंट डायरेक्टर, सीनियर प्रोग्रामर, प्रोग्रामर, रिसर्च साइंटिस्ट सी आदि पदों के लिए हैं। आवेदक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट https://nta.ac.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
10:40 AM, 04-Feb-2021

NIHFW में सरकारी नौकरियां, करें आवेदन

NIHFW Recruitment 2021: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर में कई पदों पर भर्तियां हो रही हैं। स्टेनोग्राफर, मल्टी टास्किंग स्टाफ समेत अन्य कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि इस नौकरी के लिए 8वीं पास से लेकर डिग्री हॉल्डर्स तक अप्लाई कर सकते हैं। तो फिर देर किस बात की, आज ही आवेदन करें। नौकरी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां और एप्लीकेशन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

10:32 AM, 04-Feb-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE: RBI, बामर समेत कई विभागों में हैं भर्तियां, सरकारी नौकरी के लिए ढेरों मौके

देश की टॉप 4 आईटी कंपनियों में जल्द होंगी बंपर भर्तियां
देश की चार बड़ी आईटी कंपनियां 90 हजार से ज्यादा नौकरियां वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान देने की तैयारी में हैं। खास बात है कि इन कंपनियों की तैयारी सीधे कैंपस से हायरिंग करने की है। कौन-सी हैं ये चार आईटी कंपनियां और क्या है इनकी योजना, इन सभी की विस्तृत जानकारियों के लिए यहां क्लिक करें

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें