फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri LIVE 2021: आंगनवाड़ी ने जारी की अधिसूचना, इन 9510 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

Wed, 31 Mar 2021 06:50 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

LIVE Sarkari Naukri 2021: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवा ध्यान दें विभिन्न विभागों के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की गई है। बता दें अगर लगन सच्ची हो तो थोड़ी सी मेहनत और सूझ-बूझ से सरकारी नौकरी पाई जा सकती है। नौकरी के लिए तैयारी करने से भी ज्यादा जरूरी है सही मौके की तलाश करना। लेकिन अगर मौका ही निकल जाए तो की गई तैयारी का कोई मतलब नहीं। ऐसे में हम आपकी मदद कर सकते हैं। हम amarujala.com के जरिये आपको बताएंगे कि कहां, कब और किस समय सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका आपका इंतजार कर रहा है। पदों की जानकारी के साथ-साथ आपको नोटिफिकेशन लिंक भी यहीं मिलेगा। आगे पढ़ें... 

विज्ञापन
सरकारी नौकरी लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:46 PM, 31-Mar-2021

Govt Vacancy : सी-डैक में निदेशक पद पर रिक्ति

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के अधीन वैज्ञानिक संस्था प्रगत संगणन विकास केंद्र (सी-डैक) ने निदेशक - वित्त के पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस पद के आयु सीमा 50 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल- 13-ए (1,31,000 से 2,16,600 रुपए तक) है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, 2021 है। इस पद के लिए नियुक्ति स्थल पुणे, महाराष्ट्र रहेगा। अधिक जानकारी के लिए www.cdac.in के careers पेज पर जा सकते हैं। 

 
 

06:27 PM, 31-Mar-2021

Sarkari Bharti Update : बिहार लोक सेवा आयोग: प्रोजेक्ट मैनेजर परीक्षा स्थगित

BPSC Project Manager Prelims Exam 2021: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपरिहार्य कारणों से प्रोजेक्ट मैनेजर प्रारंभिक परीक्षा स्थगित कर दी है। इस बारे में एक नोटिस आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर भी अपलोड किया गया है। जिसमें बताया गया है कि बीपीएससी प्रोजेक्ट मैनेजर की परीक्षा अब 11 अप्रैल, 2021 को होगी। आपको बता दें कि इससे पहले यह परीक्षा 05 अप्रैल को शेड्यूल की गई थी। लेकिन अब परीक्षा की तिथि को छह दिन आगे बढ़ा दिया गया है।

05:32 PM, 31-Mar-2021

Govt Vacancy : जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां

जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कई पदों पर रिक्तियां जैव प्रौद्योगिकी विभाग के क्षेत्रीय केंद्रों में टेक्नीकल ऑफिसर, सॉफ्टवेयर इंजीनियर सहित कई पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों के लिए भर्ती आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जैव प्रौद्योगिकी केंद्र में कुल सात पदों पर रिक्तियां हैं। इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार को 60 प्रतिशत अंकों के साथ इंजीनियर या स्नातक, पीएचडी के साथ ही आवश्यक कार्यानुभव होना जरूरी है। संस्थान द्वारा 60 हजार से 75 हजार रुपए प्रतिमाह तक का वेतन दिया जाएगा। योग्य उम्मीदवार 07 अप्रैल, 2021 तक आवेदन कर सकते हैं। योग्यता और अनुभव संबंधी अधिक जानकारी के लिए  www.rcb.res.in पर विजिट कर सकते है।
 

विज्ञापन
03:38 PM, 31-Mar-2021

sarkari naukri 2021 vacancy: भेल में निकली हैं प्रशिक्षु के लिए नौकरियां

भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने प्रशिक्षु पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 40 है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन रिक्तियों के लिए भेल की आधिकारिक  वेबसाइट careers.bhel.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी 5 अप्रैल से इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकेंगे।

02:57 PM, 31-Mar-2021

Govt Jobs : जेकेएसएसबी के 2300 से भी ज्यादा पदों पर निकली नौकरियां

जेकेएसएसबी ने कई पदों के लिए रिक्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से इन नौकरियों के लिए आवेदन मांगे हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 2300 से ज्यादा है। ये रिक्तियां विभिन्न पदों के लिए है जिनके लिए आवेदन की शुरुआत 12 अप्रैल से होगी। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jkssb.nic.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
02:21 PM, 31-Mar-2021

Sarkari Jobs : यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश आंगनवाड़ी भर्ती 2021 के लिए आवेदकों का चयन दसवीं कक्षा और लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अंतिम परिणाम पदानुसार दसवीं, बारहवीं और स्नातक में प्राप्त अंकों को जोड़कर तैयार किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर विजिट कर सकते हैं। 

01:52 PM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : आंगनवाड़ी के 5300 पदों पर शुरू हुई आवदेन की प्रक्रिया

महिला एवं बाल विकास विभाग में एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जल्द ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की बंपर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट balvikasup.gov.in पर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। भर्ती प्रक्रिया के जरिए रिक्त 5300 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

01:21 PM, 31-Mar-2021

Sarkari Jobs : साइट इंस्पेक्टर के 120 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

एनबीसीसी इंडिया लिमिटेड ने साइट इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना के अनुसार भर्ती प्रक्रिया के जरिए साइट इंस्पेक्टर - सिविल और इलेक्ट्रिकल के कुल 120 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। आवेदन की प्रक्रिया 25 मार्च 2021 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट https://www.nbccindia.com/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

12:39 PM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीपीआरपीबी के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को दिया जा सकता है 112400 रुपये वेतन

यूपीपीआरपीबी ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में सामान्य हिंदी/कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/सामयिक विषय, संख्यात्मक एवं मानसिक योग्यता परीक्षा, और मानसिक अभिरुचि परीक्षा/ बुद्धिलब्धि परीक्षा/ तार्किक परीक्षा से संबंधित 400 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। लिखित परीक्षा में प्रत्येक विषय में 35 प्रतिशत अंक और कुल 40 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य है। पुलिस उप निरीक्षक गोपनीय, लिपिक और लेखा के पद पर चयनित अभ्यर्थियों को क्रमश: 35400 से 112400 रुपये, 29200 से 92300 रुपये और 29200 से 92300 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।

12:00 PM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यूपीपीआरपीबी ने 1329 पदों पर भर्ती के लिए शुरू की आवेदन प्रक्रिया

यूपीपीआरपीबी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 1329 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए पुलिस उप निरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) और पुलिस सहायक उप निरीक्षक (लेखा) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी 1 मई 2021 से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

11:16 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : यह है निर्धारित चयन प्रक्रिया

पुलिस सब इंस्पेक्टर और पुलिस कॉन्स्टेबल के पदों पर आवेदकों का चयन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी), फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (पीएसटी), फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (पीएमटी) और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पुलिस कॉन्स्टेबल (मस्त लस्कर) और स्टेनोग्राफर पद के लिए आवेदकों का चयन डीवी, प्रैक्टिकल टेस्ट और लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। वहीं अन्य पदों के लिए डीवी और लिखित परीक्षा के आधार पर आवेदकों का चयन किया जाएगा। 

10:26 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri LIVE : गोवा पुलिस ने 1097 पदों पर भर्ती के लिए जारी की अधिसूचना

पुलिस विभाग ने गोवा पुलिस भर्ती 2021 के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार आवेदकों की भर्ती पुलिस कॉन्स्टेबल, पुलिस सब इंस्पेक्टर समेत 1000 से भी ज्यादा पदों पर की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी गोवा पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रहे आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है। 

10:01 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : इस चयन प्रक्रिया के जरिए सीएपीएफ के विभिन्न पदों पर होगी भर्ती

आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक/शारीरिक दक्षता परीक्षण, चिकित्सा मानक परीक्षण और साक्षात्का/व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर किया जाएगा। 
  • लिखित परीक्षा - लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पेपर 1 में जनरल एबिलिटी और इंटेलिजेंस से संबंधित 250 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। वहीं पेपर  में जनरल स्टडीज, निबंध लेखन और कंप्रीहेंशन से 200 अंकों के डिस्क्रिप्टिव सवाल पूछे जाएंगे। जिन्हें हल करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। 
  • शारीरिक मापदंड - पुरुष की न्यूनतम लंबाई 165 सेंटीमीटर और महिला की 157 सेंटीमीटर होनी चाहिए। वहीं पुरुष का वजन 50 किलोग्राम और महिला का 46 किलोग्राम होना जरूरी है। 
  • फिजिकल टेस्ट -  इसमें 100 मीटर और 800 मीटर की दौड़ करवाई जाती है। साथ लॉन्ग जम्प और शॉटपुट का आयोजन भी किया जाता है। 

09:40 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri : यूपीएससी ने निकाली असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर नौकरियां

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) में असिस्टेंट कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी और एसएसबी के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इच्छु अभ्यर्थी 15 अप्रैल से इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार असिस्टेंट कमांडेंट की भर्ती परीक्षा 8 अगस्त को देश भर में आयोजित की जाएगी।

09:12 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : कार्यालय पुलिस महानिदेशक के पदों पर आवेदन हेतु यह है निर्धारित योग्यता

वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए  न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में दो वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।  

प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट
किसी भी ब्रांच में बीटेक/ एमटेक न्यूूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा बीसीए / एमसीए / पीजीडीसीए  न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ अथवा एमएससी फॉरेन्सिक में न्यूनतम 50 फीसदी अंकों के साथ डिग्री प्राप्त की हो एवं साइबर फॉरेन्सिक में एक वर्ष काम करने का अनुभव प्राप्त हो।  

08:45 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 : आईटी पास के लिए निकली है बंपर नौकरियां

कार्यालय पुलिस महानिदेशक (अपराध), हरियाणा ने आईटी पेशेवरों के कई पदों के लिए अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार वरिष्ठ सिस्टम एनालिस्ट और प्रोग्रामर डाटा एनालिस्ट के पदों के लिए आवेदन कर सकते है। दोनों पद के लिए कुल 20 रिक्तियों को भरा जाएगा। बता दें की इन पदों पर भर्तियां न्यूनतम एक वर्ष के लिए संविदा के आधार पर की जाएगी, जिसे आवश्कतानुसार आगे बढ़ाया जा सकता हैं। यह रिक्तियां साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, पंचकूला के लिए है। 

08:26 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : जारी हुआ सीपीओ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडिश्नल रिजल्ट

स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (एसएससी) द्वारा सीपीओ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडिश्नल रिजल्ट जारी किया गया है। 23 से 25 नवंबर को आयोजित इस परीक्षा के जरिए दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में सब-इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती की जाएगी। चयनित 28201 आवेदकों के अलावा अतिरिक्त अभ्यर्थियों के एडिश्नल रिजल्ट को अब वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। 

08:03 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE : एआईबीई 16वीं परीक्षा स्थगित, पंजीकरण की यह है अंतिम तिथि

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा ऑल इंडिया बार परीक्षा - XV (AIBE XV) के परिणाम मंगलवार, 30 मार्च, 2021 को घोषित कर दिए गए हैं। इसके साथ ही बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) ने 16वीं ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन (AIBE XVI) को लेकर अहम फैसला लिया है। AIBE XVI परीक्षा को स्थगित किया गया है और AIBE XVI की पंजीकरण तिथि को 30 अप्रैल, 2021 तक आगे बढ़ा दिया गया है।

07:53 AM, 31-Mar-2021

Sarkari Naukri LIVE 2021: आंगनवाड़ी ने जारी की अधिसूचना, इन 9510 पदों पर भर्ती के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया

पंजाब स्कूली शिक्षा विभाग भर्ती बोर्ड द्वारा अधिसूचना जारी कर 8393 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की नियुक्ति प्री-प्राइमरी टीचरों के पदों पर की जाएगी। 25 मार्च 2021 से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट educationrecruitmentboard.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें