फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में निकली हैं नौकरियां, 7 मार्च से पहले करें आवेदन

Sun, 28 Feb 2021 02:03 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) - फोटो : Social Media
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपरेंटिस के कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है। अभ्यर्थी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 5 फरवरी से ही हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 7 मार्च रखी गई है। ऐसे में इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com के जरिए इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: 3 नौकरियां जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं लाखों रुपये की सैलरी 
विज्ञापन

2 of 3
नौकरियां 2021
कुल 346 पदों पर निकली हैं रिक्तियां
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड में निकली अपरेंटिस पदों की इन रिक्तियों के जरिए कुल 346 पदों को भरा जाना है। जिसमें से 179 पद जनरल कैटेगरी के हैं। जबकि, 80 पद ओबीसी, 36 पद एसटी, 26 पद ईडब्ल्यू, 25 पद एसटी और 12 पद पीडब्ल्यूबीडी श्रेणी के लिए हैं। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 18 साल रखी गई है और अधिकतम उम्र सीमा 24 साल है। अभ्यर्थियों से निवेदन है कि इन विभिन्न रिक्तियों के लिए आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट के जरिए नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।

इसे भी पढ़ें-ITI पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 400 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
नौकरियां
इन रिक्तियों के लिए लिखित परीक्षा 21 मार्च को है। वहीं, अभ्यर्थियों की डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तारीख 25 मार्च रखी गई है।

महत्वपूर्ण तिथियां 
आवेदन की शुरूआत - 5 फरवरी
आवेदन की अंतिम तिथि- 7 मार्च 
लिखित परीक्षा की तारीख- 21 मार्च 
डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन की तारीख- 25 मार्च

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों के 13000 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें