फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI पास अभ्यर्थियों के लिए यहां निकली हैं 400 से ज्यादा नौकरियां, जल्द करें आवेदन

Sun, 28 Feb 2021 12:20 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के नासिक डिवीजन में बंपर नौकरियां निकली हैं। यहां 400 से ज्यादा अपरेंटिस पदों के लिए नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी अगले महीने की 13 तारीख तक आवेदन कर सकते हैं। ये नौकरियां फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट से लेकर बढ़ई और इलेक्ट्रीशियन की है। अभ्यर्थियों को इन नौकरियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं... 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: 3 नौकरियां जहां आवेदन कर आप पा सकते हैं लाखों रुपये की सैलरी 
 
विज्ञापन

2 of 4
नौकरियां 2021
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में आईटीआई पास अभ्यर्थियों के लिए कुल 475 नौकरियां निकली हैं। जिनके लिए आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च है। इस वक्त इन अपरेंटिस की नौकरियों के लिए ऑनलाइन आवेदन चल रहा है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी apprenticeshipindia.org के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नौकरियों का विवरण
कुल नौकरियां – 475
फिटर- 210
टर्नर- 28
मशीनिस्ट- 26
बढ़ई- 3
मशीन- 6
इलेक्ट्रीशियन- 78 आदि

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों के 13000 से अधिक पदों पर भर्ती, 8वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
इन नौकरियों में ड्राफ्टमैन (मैकेनिकल), इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, चित्रकार, शीट मेटल वर्कर, मैकेनिक, वेल्डर और स्टेनोग्राफर के पद भी शामिल हैं। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए नीचे दिये जा रहे डायरेक्ट लिंक के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हुआ नोटिफिकेशन जरूर देख लें।

 
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
पदों का विवरण
ड्राफ्ट्समैन (मैकेनिकल) – 8
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक- 8
चित्रकार- 5
शीट मेटल वर्कर- 4
मैकेनिक- 4
कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रोग्रामिंग सहायक- 77
वेल्डर- 10
स्टेनोग्राफर- 8

इन नौकरियों के लिए इसी महीने की 20 तारीख से आवेदन की शुरुआत हो चुकी है और आवेदन की आखिरी तारीख 13 मार्च रखी गई है। अभ्यर्थी तय तारीख से पहले इन नौकरियों के लिए जरूर आवेदन कर लें।

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: दसवीं-बारहवीं पास के लिए 3400 नौकरियां, मिलेगी लाखों की सैलरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें