फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में निकली हैं बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

Tue, 02 Jun 2020 04:37 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला

खास बातें

Sarkari Naukri 2020 Live: सरकारी नौकरी पाना बहुत से युवाओं का सपना होता हैं, लेकिन बढ़ती प्रतिस्पर्धा के मध्य नौकरी पाना आसान नहीं है। उम्मीदवार एक नौकरी पाने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और कभी उनके हाथ सफलता लगती है, तो कभी असफलता। ऐसे में तैयारी कर रहे युवा सरकारी नौकरी के लिए आवेदन निकलने का इंतजार करते हैं। कभी-कभी तो आवेदन निकल जाते हैं, और उम्मीदवारों को पता ही नहीं चलता है और उनको फिर से नौकरी पाने के लिए लम्बा इंतजार करना पड़ता है। लेकिन हम आपको यहां रोज सरकारी नौकरी की अपडेट दे रहे हैं। जिससे आप समय रहते ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन विभागाें ने आवेदन मांगे हैं...
विज्ञापन
sarkari naukri live 2020 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:36 PM, 02-Jun-2020

OSSC भर्ती 2020 : ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (OSSC) में अनेक पदों पर भर्तियां चल रही हैं। आपको बता दें कि आयोग ने जूनियर असिस्टेंट के पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। यानि अब उम्मीदवारों के पास आवेदन करने का एक और मौका है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 08 जून 2020 से पहले इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... 

03:03 PM, 02-Jun-2020

KSP Recruitment 2020: कर्नाटक राज्य पुलिस ने कई पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। राज्य पुलिस ने सिविल पुलिस कॉन्स्टेबल (पुरुष और महिला) विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि ये भर्तियां 2000 से ज्यादा पदों पर होने जा रही है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... 

01:58 PM, 02-Jun-2020

UCIL Recruitment 2020: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में विभिन्न पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। बता दें कि ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल), माइनिंग मेट-सी, बॉयलर-कम-कंप्रेसर अटेंडेंट-ए, विंडिंग इंजन ड्राइवर-बी, ब्लास्टर-बी, अपरेंटिस (माइनिंग मेट) समेत कई पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... 

विज्ञापन
01:28 PM, 02-Jun-2020

रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के तहत आने वाले कार्यालय छावनी परिषद (कसौली) ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कई रिक्त पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर होने वाली भर्तियों की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब उम्मीदवार 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले आवेदन की पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 मई, 2020 थी। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें... 

12:38 PM, 02-Jun-2020

Indian Oil Corporation Limited 2020 : इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में कई पदों पर भर्तियां चल रही हैं। इन खाली पदों पर नियुक्तियों के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए गए ही मान्य होंगे। 

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
11:46 AM, 02-Jun-2020

एनएचएम ने जूनियर इंजीनियर सहित कई पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। इच्छुक अभ्यर्थी अब इन पदों के लिए आवेदन चार जून तक भेज सकते हैं। जूनियर इंजीनियर, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, प्रोग्राम मैनेजर- पब्लिक हेल्थ समेत कई अन्य पदों के लिए निकली भर्तियों के लिए नेशनल हेल्थ मिशन (NHM), महाराष्ट्र ने आवेदन की आखिरी तारीख को बढ़ा दिया है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

10:57 AM, 02-Jun-2020

राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड, असम, गुवाहाटी में नौकरी करने का सुनहरा मौका सामने आया है। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार जो यहां नौकरी करने के इच्छुक हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून, 2020 है।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

10:09 AM, 02-Jun-2020

RGSSH Recruitment 2020: राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल (RGSSH) दिल्ली में नौकरी करने का सुनहरा मौका हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, उनके पास एक और मौका है। RGSSH ने निम्न पदों में से कुछ पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। आवेदक अब 06 जून तक आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

09:38 AM, 02-Jun-2020

RPSC Recruitment 2020 : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्ती इंस्पेक्टर फैक्टरी और बॉयलर के पदों पर निकाली गई हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस खबर में आगे दिए गए लिंक से नौकरी से संबंधित जानकारी भी ले सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

08:52 AM, 02-Jun-2020

IGNOU Recruitment 2020- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने कई पदों के लिए आवेदन निकाले हैं। ये भर्तियां निदेशक, रजिस्ट्रार, उप रजिस्ट्रार, जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) के पदों पर हो रही हैं, वे उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट माध्यम से 11 जून, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

07:25 AM, 02-Jun-2020

UIICL Recruitment 2020: यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) ने प्रशासनिक अधिकारी मेडिकल स्केल-1 के पदों पर आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार इस सरकारी नौकरी को करना चाहते हैं, वे UIICL की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 10 जून तक आवेदन कर सकते हैं।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

07:23 AM, 02-Jun-2020

Sarkari Naukri Live 2020: इन सरकारी विभागों में निकली हैं बंपर भर्तियां, मिलेगी बेहतरीन सैलरी

ICCR Recruitment 2020: भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद यानि आईसीसीआर ने क्लर्क, स्टेनो समेत अन्य कई पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा दिया है। उम्मीदवार अब 06 जून तक आवेदन कर सकते हैं। बता दें पहले आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई थी।

नौकरी से संबंधित जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें