फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान प्रदूषण बोर्ड में निकली भर्ती, जानें कहां और कैसे करना है आवेदन

Wed, 18 Oct 2023 04:53 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 100 से अधिक पदों पर भर्तियां शुरू हो चुकी हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RSPCB Recruitment 2023 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSPCB Recruitment 2023: राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (आरएसपीसीबी) में विधि अधिकारी-द्वितीय (Law Officer-II), कनिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी (Junior Scientific Officer), और कनिष्ठ पर्यावरण अभियंता (Junior Environmental Engineer ) सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां आज यानी 18 अक्तूबर 2023 से शुरू हो चुकी हैं।

विज्ञापन

राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में भर्ती होने का बेहतरीन मौका है। 114 पदों पर पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट enironment.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 17 नवंबर 2023 तक है।

RSPCB Recruitment रिक्तियों का विवरण

राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 114 पदों पर भर्ती हो रही है। पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-

  • विधि अधिकारी-द्वितीय 02 पद

  • जूनियर वैज्ञानिक अधिकारी 59 पद

  • जूनियर पर्यावरण इंजीनियर 53 पद

RSPCB Recruitment 2023 आयुसीमा

आरएसपीसीबी भर्ती 2023 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को आयु में छूट प्रदान की जाएगी।

RSPCB चयन प्रक्रिया

आरएसपीसीबी भर्ती 2023 के तहत उम्मीदवारों को तीन चरणों से गुजरना होगा।

  • लिखित परीक्षा

  • दस्तावेज सत्यापन

  • चिकित्सा परीक्षण

विज्ञापन

RSPCB Recruitment शैक्षणिक योग्यता

  • जेएसओ के लिए विज्ञान के किसी भी विषय में बी.एससी./बी.एस. करने के बाद प्रथम श्रेणी एम.एससी./एम.एस. रसायन विज्ञान/मृदा विज्ञान/पर्यावरण विज्ञान/माइक्रोबायोलॉजी की किसी भी शाखा में होना चाहिए।

  • विधि अधिकारी-द्वितीय के लिए किसी भी विश्वविद्यालय से कानून स्नातक या तीन साल के पाठ्यक्रम के साथ डिग्री होना चाहिए।

  • एम.टेक./एम.ई. बी.टेक./बी.ई. के बाद पर्यावरण इंजीनियरिंग में डिग्री। बायोटेक्नोलॉजी/केमिकल/सिविल/ में डिग्री होनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें