फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Job 2023 Live: 10वीं पास हों या ग्रेजुएट्स, हर किसी के लिए निकलीं सरकारी नौकरियां; पढ़ें पूरी अपडेट

Wed, 18 Oct 2023 04:47 PM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Sarkari Naukri Live Updates: कई सरकारी विभागों में बंपर भर्तियां चल रही हैं और कुछ में शुरू होने वाली हैं। अगर आप सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं तो यह अपने सपने को साकार करने का सही समय है। नीचे इन भर्तियों से जुड़ी जानकारी अपडेट की जा रही है।
विज्ञापन
Sarkari Job 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

SSC CHSL Tier 1 Final Answer Key: एसएससी सीएचएसएल टियर 1 परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी हो चुकी है। उम्मीदवार सीएचएसएल टियर 1 अंतिम उत्तर कुंजी 31 अक्तूबर (शाम 6 बजे) तक डाउनलोड कर सकेंगे। एसएससी सीएचएसएल टियर 2 परीक्षा 2 नवंबर को आयोजित होने वाली है।...अधिक पढ़ें

विज्ञापन

Sarkari Job, Police Vacancy 2023: असम पुलिस में बंपर भर्ती

Assam Police Recruitment 2023: असम राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (SLPRB Assam) की ओर से असम पुलिस में सब इंस्पेक्टर (SI), कांस्टेबल, ड्राइवर कांस्टेबल और अन्य के 5563 पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर है।

Sarkari Job 2023: यूपीएससी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल भर्ती

UPSC CAPF 2023: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ग्रुप ए के 322 सहायक कमांडेंट के पदों पर भर्ती के लिए यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा आवेदन प्रक्रिया लाइव है। इसके माध्यम से सीमा सुरक्षा बल (BSF), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) और सशस्त्र सीमा बल (SSB) में भर्ती होगी।

Railway Jobs 2023: रेलवे भर्ती

PLW Railway Recruitment 2023: रेलवे में अप्रेंटिस की भर्ती चल रही है। इसके लिए 12वीं पास भी अप्लाई कर सकते हैं। पदों का विवरण निम्न प्रकार है-

इलेक्ट्रीशियन: 140 पद
मैकेनिक (डीजल): 40 पद
मशीनिस्ट: 15 पद
फिटर: 75 पद
वेल्डर: 25 पद

Sarkari Job 2023: डीआरडीओ में निकली भर्ती

DRDO Recruitment 2023: रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) में वैज्ञानिक सी, वैज्ञानिक डी, वैज्ञानिक ई और वैज्ञानिक एफ के पदों पर भर्ती होने जा रही है। डीआरडीओ की तरफ से इस भर्ती को लेकर एक अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

Sarkari Naukri 2023: एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती

Airport Authority AAI Junior Executives ATC Recruitment 2023: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) की तरफ से जूनियर एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती होनी है। एयरपोर्ट पर काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए एक अच्छा अवसर है। अगर आपने ग्रेजुएशन किया है और नौकरी की तलाश में हैं तो यह खबर आपके लिए है। पंजीकरण की प्रक्रिया 01 नवंबर 2023 से शुरू होगी। 

Sarkari Naukri 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में भर्ती

IOCL Trade & Technician Apprentice Recruitment 2023: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) में तकनीशियन अपरेंटिस, ट्रेड अपरेंटिस के 1700 से अधिक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इसके लिए पंजीकरण 21 अक्तूबर 2023 से शुरू होगा। आवेदन फॉर्म भरकर जमा करने की आखिरी तारीख 20 नवंबर 2023 शाम पांच बजे तक है।...अधिक पढ़ें

Sarkari Job 2023: अप्रेंटिस भर्ती

BDL Recruitment: भारत डायनामिक्स लिमिटेड में ग्रेजुएट और तकनीशियन अपरेंटिस के 119 पदों पर भर्ती चल रही है। उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवारों को 9000 रुपये हर महीने तक का स्टाइपेंड दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो वे आधिकारिक वेबसाइट bdl-india.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की समय-सीमा समाप्त होने वाली है।
विज्ञापन

Jobs In UP: यूपी में स्टेनोग्राफर की भर्ती

UPSSSC Stenographer Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 25 रुपये आवेदन शुल्क है। न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। 29200 रुपये से 93200 तक वेतन दिया जाएगा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें