फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने दस हजार से अधिक पदों पर निकालीं भर्तियां, ऐसे करें आवेदन

Tue, 01 Feb 2022 07:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment 2022: योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद  RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RSMSSB Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी सूचना सामने आई है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बड़ी संख्या में भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और सिनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के रिक्त पदों के लिए हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अपना आवेदन करना चाहते हैं, वह RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इस नोटिफिकेशन को देख सकते हैं। 
विज्ञापन


RSMSSB Recruitment 2022: 10,157 हैं रिक्त पदों की संख्या
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के माध्यम से कुल 10,157 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इनमें बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए 9862 पद हैं और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए 901 पद।

RSMSSB Recruitment 2022: 8 फरवरी से करें आवेदन
कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 8 फरवरी, 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च, 2022 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर अपनी एसएसओ आईडी बना लें। 
विज्ञापन


RSMSSB Recruitment 2022: RSMSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती से जुड़ीं महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 8 फरवरी, 2022
आवेदन की प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 9 मार्च, 2022
भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख- मई-जून 2022

RSMSSB Recruitment 2022: शैक्षणिक योग्यता

बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- इस पद पर भर्ती के लिए आवेदक के पास स्नातक की डिग्र और ए लेवल पीजीडीसीए या CS/IT/ECE/EE/EEE/EIC/TIE से बीई या बीटेक की डिग्री या कंप्यूटर विज्ञान से बीएससी या इसके समान योग्यता होनी चाहिए।

सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर- इस पद पर भर्ती के लिए आवेदक के पास CS/IT/ECE/EE/EEE/ETE/EIE में एमई या एमटेक या एमसीए या कंप्यूटर विज्ञान से एमएससी या फिर इसके समान योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा आवेदक के पास देवनागरी हिंदी और राजस्थान की संस्कृति का ज्ञान भी होना चाहिए। 

RSMSSB Recruitment 2022: आवेदन शुल्क और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु-सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु-सीमा 40 वर्ष होनी चाहिए। वर्गानुसार आवेदन शुल्क निम्न हैं-:
विज्ञापन


जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस- 450 रुपये
ओबीसी (एनसीएल) / एमबीसी- 350 रुपये
एससी/एसटी/बीपीएल- 250 रुपये

RSMSSB Recruitment 2022: कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद  RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें