फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB Recruitment 2021 : इस राज्य में मोटर वाहन उप निरीक्षक के लिए 197 पदों पर निकली है भर्ती, यहां जानें आवेदन का तरीका 

Fri, 26 Nov 2021 06:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB Recruitment 2021 : राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी) ने मोटर वाहन उप निरीक्षक (मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर) 2021 के लिए 197 पदों पर भर्ती निकाली है। भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 2 दिसंबर 2021 से शुरू होगी। 
विज्ञापन
RSMSSB Recruitment 2021 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (आरएसएमएसएसबी)) ने मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों पर भर्तियां निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की जाएंगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 2 दिसंबर से बोर्ड की वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


पदों की संख्या
आरएसएमएसएसबी मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती के लिए कुल पदों की संख्या 197 है। इनमें से 168 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं और 29 अनुसूचित क्षेत्र के लिए हैं। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अधिसूचना को अच्छी तरह से पढ़े और उसके बाद ऑनलाइन आवेदन करें। आरएसएमएसएसबी मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 12 और 13 फरवरी 2022 प्रस्तावित है।

आरएसएमएसएसबी मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती 2021 से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखें

1. कब से शुरू हो रहा है पंजीकरण - 2 दिसंबर 2021
2. कब तक कर सकते हैं आवेदन - 31 दिसंबर 2021
3. कब होगी परीक्षा - 12 और 13 फरवरी 2022 को प्रस्तावित।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन 

1.  उम्मीदवार सबसे पहले आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
विज्ञापन

2.  होम पेज पर न्यू सेक्शन के लिंक पर पर क्लिक करें।
3.  इसके बाद उम्मीदवार को मोटर वाहन उप निरीक्षक (मोटर व्हीकल सब इंस्पेक्टर) 2021 से जुड़ी अधिसूचना मिल जाएगी। इस पर लिंक उपलब्ध होगा 'ऑनलाइन आवेदन'। इस पर क्लिक करें।
4.  इसके बाद नया पेज खुल जाएगा। इसमें सभी जानकारियां अच्छी तरीके से भरें और अपना आवेदन पत्र जमा कर दें।
5. इसके बाद अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट भी निकाल लें।

भर्ती के लिए क्या है जरूरी योग्यता? 
1.  उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की डिग्री होनी चाहिए।
2. तीन वर्षीय मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा या भारत सरकार व राज्य सरकार द्वारा घोषित समकक्ष योग्यता।
3. एक प्रतिष्ठित ऑटोमोबाइल कार्यशाला में पेट्रोल और डीजल के हल्के मोटर वाहन, भारी माल वाहन और भारी यात्री वाहनों की मरम्मत का कम से कम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन


क्या है आवेदन शुल्क?
सामान्य वर्ग और क्रीमीलेयर के पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग के लिए आवेदन शुल्क 450 रुपये है। वहीं  पिछड़ा वर्ग, ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 350 रुपये और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये शुल्क जमा करना होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें