फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF Recruitment 2021: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में बिना परीक्षा के हो रही है भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Fri, 26 Nov 2021 05:34 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

CRPF Recruitment 2021: इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
सीआरपीएफ भर्ती 2021 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकारी नौकरी करने का सपना किसका नहीं होता। हर साल देशभर के करोड़ों लोग सरकारी नौकरी की तैयारी में अपना पसीना बहा रहे होते हैं। हालांकि, अगर यह सरकारी नौकरी सेना की हो तो इसमें एक अलग ही जुनून देखने को मिलता है। ऐसे ही देश की सेवा करने का सपना रखने वाले युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में विभिन्न रिक्त पदों पर भर्ती हो रही है। 

विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने अपने अंतर्गत आने वाले विभिन्न अस्पतालों में विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारी और जीडीएमओ के पदों पर भर्ता के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती में चयन के लिए उम्मीदवारों की कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी। उन्हें केवल साक्षात्कार की प्रक्रिया से गुजरना होगा। सीआरपीएफ द्वारा इस भर्ती के माध्यम से कुल 60 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारी के लिए 29 और जीडीएमओ के लिए 31 पद रिक्त हैं।
 
कैसे करें आवेदन?
इस भर्ती के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू के आयोजन की तारीख 22, 24 और 26 नवंबर 2021 है।  22 और 24 तारीख के साक्षात्कार की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है, अब 29 तारीख की बाकी है। 
विज्ञापन


केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) भर्ती के लिए जरूरी योग्यता

विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारी -
इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता में स्नातकोत्तर की डिग्री और 1.5 साल का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा स्नातकोत्तर डिप्लोमा के बाद 2.5 साल का अनुभव जरूरी है।
विज्ञापन


जीडीएमओ-  इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास एमबीबीएस की डिग्री और इंटर्नशिप का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

कितना मिलेगा वेतन?
1. विशेषज्ञ स्वास्थ्य अधिकारी के पद पर वेतन- 85000 रुपये।
2. जीडीएमओ के पद पर वेतन- 75000 रुपये।

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें ।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें