RSMSSB Mahila Supervisor Passing Marks: पास होने के लिए चाहिए इतने अंक
आरएसएमएसएसबी महिला पर्यवेक्षक परीक्षा में 8 मुख्य खंड थे, जिसमें कुल 150 प्रश्न थे जो कुल 300 अंकों के थे। परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंकों का नकारात्मक अंकन भी किया गया था। परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 40% अंक प्राप्त करने होंगे।
RSMSSB Mahila Supervisor Result 2024 Dowmload: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट का पीडीएफ
राजस्थान महिला सुपरवाइजर भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए चरणों का पालन करने परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
- आरएसएमएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in. पर जायें।
- महिला सुपरवाइजर परीक्षा परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें।
- अब पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- जिन उम्मीदवारों के नंबर पीडीएफ में दिए गए हैं वे परीक्षा में सफल हुए हैं।