फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC WR Apprentice 2024: पश्चिम रेलवे में अपरेंटिसशिप के 5066 पदों पर पंजीकरण शुरू, 10वीं-आईटीआई पास करें आवेदन

Tue, 24 Sep 2024 04:37 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRC WR Apprentice 2024: रेलवे में अपरेंटिशिप करने की चाह रखने वालों के लिए खुशखबरी है। पश्चिमी रेलवे ने अपरेंटिसशिप के 5,066 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 10वीं-आईटीआई पास युवा आवेदन कर सकते हैं।
 
विज्ञापन
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRC WR Apprentice 2024: रेलवे भर्ती सेल, पश्चिमी रेलवे द्वारा अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विज्ञापन संख्या RRC/WR/03/2024 के तहत अधिसूचित इस भर्ती के माध्यम से पश्चिम रेलवे में अपरेंटिसशिप के कुल 5,066 पदों को भरा जाएगा। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 24 सितंबर से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन ट्रेड से संबंधित पदों पर होनी है भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत फिटर, वेल्डर, कारपेंटर, पेंटर, टर्नर, इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेड्स के अप्रेंटिस के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। वे उम्मीदवार जिन्होंने वेल्डर, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर, पेंटर आदि ट्रेड से आईटीआई की है, वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भी बता दें कि इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा और इंटरव्यू नहीं देना होगा।

आवेदन करने की समयसीमा 22 अक्तूबर, 2024 शाम 5 बजे तक है। लिहाजा इच्छुक उम्मीदवार समय रहते अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें।
 
अधिसूचना जारी 20 सितंबर, 2024
पंजीकरण शुरू 24 सितंबर, 2024
अंतिम तिथि 22 अक्तूबर, 2024 शाम 5 बजे
आयुसीमा 22/10/2024 को 15 से 24 वर्ष
आवेदन शुल्क 50% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा प्रणाली में मैट्रिकुलेशन या कक्षा 10वीं उत्तीर्ण + आईटीआई
कुल पद 5,066

आवेदन शुल्क

आवेदन शुल्क 100 रुपये है, जो वापस नहीं किया जाएगा। एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला आवेदकों को शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके स्क्रीन पर पूछी गई जानकारी प्रदान करके किया जा सकता है।
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया

योग्य उम्मीदवारों की भर्ती 10वीं कक्षा व आईटीआई कोर्स में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। इसी मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों का चयन होगा। मेरट 10वीं और आईटीआई के नंबर के आधार पर तय की जाएगी। दोनों कक्षाओं का 50-50 फीसदी का वेटेज दिया जाएगा। आवेदकों का अंतिम चयन मूल प्रशंसापत्र और मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्रों के सत्यापन के अधीन होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें