रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने उत्तर रेलवे संगठन के विभिन्न विभागों में अपरेंटिस की रिक्त सीटों को भरने का निर्णय किया है। इस भर्ती में 10वीं पास युवा बेरोजगारों के लिए बेहतरीन अवसर है। रेलवे रिक्रूटमेंट सेल, नॉर्थ रेलवे की ओर से इस संबंध में संक्षिप्त भर्ती अधिसूचना 14 सितंबर, 2021 को जारी की गई थी। जिसके अनुसार, रेलवे रिक्रूटमेंट सेल की ओर से आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर को 12.00 बजे से शुरू की जाएगी।
उत्तर रेलवे अपरेंटिस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन विंडो के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन प्रक्रिया 20 अक्तूबर, 2021 तक ही चलेगी। इसके बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा। यह भर्ती अभियान उत्तर रेलवे के विभिन्न मंडलों/ इकाइयों/ कार्यशालाओं में प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए अपरेंटिस के 3093 रिक्त पदों पर नियुक्तियों के लिए चलाया जा रहा है।
संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा जरूरी