RRC Recruitment 2022: कौन कर सकते हैं आवेदन?
आरआरसी में अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में दसवीं पास और एनसीवीटी/एससीवीटीएम द्वारा जारी संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र का होना जरूरी है। वहीं, वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिक), शीट मेटल वर्कर, लाइनमैन वायरमैन, बढ़ई और पेंटर (सामान्य) के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में आठवीं पास की योग्यता और संबंधित ट्रेड में प्रमाणपत्र होना चाहिए। इसके साथ ही आवेदकों की आयु-सीमा अधिकतम
RRC Recruitment 2022: क्या है जरूरी तारीख?
पूर्वी रेलवे (Eastern Railway) में अपरेंटिस के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अप्रैल, 2022 से जारी है। इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई, 2022 को निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करना न भूलें।
RRC Recruitment 2022: क्या है पदों की संख्या?
इस भर्ती के माध्यम से पूर्वी रेलवे द्वारा कुल 2,972 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को हावड़ा, सियालदह, मालदा, आसनसोल, कांचरापारा, लिलुआ और जमालपुर जैसे विभिन्न स्थानों पर फिटर, वेल्डर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिस्ट, वायरमैन, बढ़ई और पेंटर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। आवेदकों का चयन मेरिट के आधार पर होगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
RRC Recruitment 2022: कैसे कर सकेंगे आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आरआरसी अपरेंटिस भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट rrcer.com पर जाकर नोटिफिकेशन को पढ़ कर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। आवेदन के बाद आगे की जरूरत के लिए अपने आवेदन पत्र को डाउनलोड करना न भूलें।