जिन अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में सुधार करना है, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन करना होगा। उम्मीदवार आवेदन करने के बाद अपने आवेदन पत्र में कोई सुधार करना चाहते हैं, तो इसके लिए मोडिफिकेशन विंडो 17 से 21 अक्तूबर, 2024 तक खुली रहेगी। गौरतलब है कि इस भर्ती के लिए आवेदन विंडो पहले ही बंद हो चुकी है। जिसे दोबारा 16 अक्तूबर तक के लिए खोला गया है। इसलिए इस एक बार अपना आवेदन पत्र देख लें, किसी भी प्रकार की त्रुटि हो तो 21 अक्तूबर तक आवेदन पत्र में सुधार कर लें।
परीक्षा पैटर्न
- टेक्नीशियन ग्रेड-।: परीक्षा के लिए 90 मिनट का समय मिलेगा। उम्मीदवारों को इसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 15, बेसिक ऑफ कंप्यूटर एंड एप्लीकेशंस से 20, मैथ्स से 20, बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग से 35 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न एक एक नंबर का होगा।
- टेक्नीशियन ग्रेड-III: परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी, जिसमें 100 प्रश्न हल करने होंगे। इसमें जनरल अवेयरनेस से 10, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 25, मैथ्स से 25, जनरल साइंस से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। हर प्रश्न के लिए एक अंक निर्धारित है।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 40%, ओबीसी उम्मीदवारों को 30%, एससी को 30% और एसटी उम्मीदवारों को 25% अंक हासिल करने होंगे।