मोबाइल नंबर और ईमेल के माध्यम से किया जाएगा सूचित
ऑनलाइन जांच के अलावा, उम्मीदवार द्वारा आवेदन जमा करने के दौरान प्रदान किए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर एसएमएस और ईमेल सूचनाएं भेजी जाएंगी। आरआरबी नोटिस के अनुसार, सटीकता सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास किए गए हैं, आरआरबी किसी भी त्रुटि को सुधारने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा आरपीएफ सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तारीख की घोषणा भी जल्द किए जाने की उम्मीद है। फिलहाल जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन की स्थिति देख सकते हैं।