फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Recruitment 2024: रेलवे में पैरामेडिकल स्टाफ के 1300+ पदों पर भर्ती के लिए आज से करें आवेदन, ये रहा लिंक

Sat, 17 Aug 2024 12:45 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Paramedical Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड पैरामेडिकल स्टाफ ने पैरामेडिकल श्रेणियों के विभिन्न पदों भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
RRB Paramedical Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Paramedical Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 17 अगस्त, 2024 से पैरा-मेडिकल की विभिन्न श्रेणियों की भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से नर्सिंग अधीक्षक, स्वास्थ्य और मलेरिया निरीक्षक ग्रेड III, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला सहायक ग्रेड II सहित अन्य कई पदों को भरा जाएगा। इनपदों के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इन भर्ती अभियान का लक्ष्य पैरामेडिकल स्टाफ के कुल 1376 पदों को भरना है। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर है। 

पात्रता मानदंड
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से संबंधित क्षेत्र में 12th/डिग्री/ डिप्लोमा होना चाहिए। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 से 22 और अधिकतम आयु 33 से 40 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।


चयन प्रक्रिया
इन भर्ती परीक्षा में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) में शामिल होना होगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में पास होंगे उनको मेडिकल टेस्ट और दस्तावेज परीक्षण से होकर गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को रिक्त पदों के लिए चयनित किया जाएगा।


आवेदन शुल्क
आरआरबी पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदन करन वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। इसके साथ ही सीबीटी के पहले चरण में उपस्थित होने पर बैंक शुल्क काटकर 400 रुपये की राशि वापस कर दी जाएगी।

एससी, एसटी, ईएसएम, महिला, ईबीसी और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये आवेदन शुल्क है। उम्मीदवार द्वारा लिखित परीक्षा (CBT) के पहले चरण में उपस्थित होने के बाद 250 रुपये का पूरा आवेदन शुल्क वापस कर दिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन मोड में किया जा सकता है।
विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आरआरबी की वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप पहले से पंजीकृत नहीं हैं, तो नए पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • मोबाइल नंबर/ईमेल आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • आरआरबी पैरामेडिकल 2024 आवेदन पत्र को विधिवत भरें।
  • फोटोग्राफ और हस्ताक्षर सहित आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा कर दें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें