फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Recruitment: रेलवे की महत्वपूर्ण घोषणा, नौकरी में इन उम्मीदवारों को दी जाएगी वरीयता

Tue, 01 Feb 2022 05:52 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Recruitment: रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में विस्तृत जानकारी भी साझा की है। 
 
विज्ञापन
Railway Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय ने आज एक अहम सूचना जारी की है। रेल मंत्रालय ने बताया कि रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) एलटीपीसी और रेलवे भर्ती आयोग की ग्रुप डी की भर्तियों में उन उम्मीदवीरों को ज्यादा वरीयता दी जाएगी। जिनके पास रेलवे के प्रतिष्ठानों में ट्रेंड अप्रेंटिस का सर्टिफिकेट है। यह नियम न्यूनतम योग्यता अंक और चिकित्सा मानकों पर लागू होगा। रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बारे में विस्तृत जानकारी भी साझा की है। 
विज्ञापन


क्या है विवाद?
कुछ समय से रेलवे के प्रतिष्ठानों में ट्रेंड अप्रेंटिस की योग्यता वाले उम्मीदवार सीध भर्ती की मांग कर रहे थे। इस मामले में रेलवे ने जानकारी दी है। रेलवे ने कहा  है कि अप्रेंटिस उम्मीदवारों को सीधी भर्ती नहीं दी जाएगी। उन्हें लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा में सफल होना होगा, तभी उन्हें नियुक्ति दी जा सकेगी।

क्या है कारण?
रेलवे ने बताया कि सर्वोच्च न्यायलय के आदेश के मुताबिक निष्पक्ष चयन प्रक्रिया के अलावा अन्य किसी भी माध्यम से उम्मीदवारों को रोजगार नहीं दिया जा सकता। सीधी भर्ती करना सर्वोच्च न्यायलय के आदेश का उल्लंघन होगा। इस कारण अप्रेंटिस उम्मीदवारों को भी लिखित और शारीरिक परीक्षा के चरण से गुजरना होगा। हालांकि, उन्हें न्यूनतम योग्यता अंक और चिकित्सा मानकों में छूट दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें