शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ओर से चार अलग -अलग अधिसूचना जारी कर बताया गया है कि विज्ञापन संख्या 01/2019 के तहत आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी-1 परीक्षा स्तर 6, स्तर 5, स्तर 3, स्तर 2 के के संशोधित परिणाम, संशोधित कट ऑफ अंक, स्कोर कार्ड और सीबीटी-2 के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। परिणाम, कट ऑप और शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों की सूची संबंधित क्षेत्रीय कार्यालयों की वेबसाइट पर अलग-अलग जारी की गई है।
आरआरबी एनटीपीसी का रिजल्ट जारी होने पर हुए थे हिंसक प्रदर्शन
बता दें कि आरआरबी एनटीपीसी का परिणाम पहले 15 जनवरी, 2022 को जारी किया गया था, लेकिन परिणाम में विसंगतियों को लेकर उम्मीदवारों में जबरदस्त रोष देखा गया। इसके फलस्वरूप कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए थे। हालांकि, बाद में रेल मंत्री के हस्तक्षेप के बाद परिणाम निरस्त कर दिया गया था। साथ ही एक उच्च स्तरीय जांच और समाधान समिति गठित की गई थी। समिति ने उम्मीदवारों से प्राप्त सुझावों और उनकी मांगों को स्वीकार किया था और उसी आधार पर यह संशोधित रिजल्ट जारी किया गया है।
संबंधित
खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।