फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Result 2022:आरआरबी एनटीपीसी परिणाम को लेकर रेल मंत्रालय ने जारी किया बयान, छात्रों ने उठाए हैं सवाल

Wed, 19 Jan 2022 04:02 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के परिणाम जारी हो गए हैं। परिणाम को लेकर छात्रों ने सवाल उठाए हैं, जिसके बाद रेल मंत्रालय ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
विज्ञापन
RRB NTPC Result 2022 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (एनटीपीसी) के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। परिणामों को लेकर उम्मीदवारों की तरफ से सवाल उठाए जा रहे हैं। बोर्ड ने अब तक 15 क्षेत्रों के नतीजे जारी किए हैं, वहीं नतीजों को लेकर बोर्ड को छात्रों के विरोध का सामना करना पड़ा रहा है। ऐसा इसलिए भी देखने को मिल रहा है क्योंकि छात्रों का कहना है कि बोर्ड ने स्तरीय परिणाम को जारी किया है। जिससे लाखों अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। ऐसे में बोर्ड से लगातार छात्र स्पष्टीकरण की मांग कर रहे हैं। इसी बीच रेल मंत्रालय ने आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा 2021 के परिणामों को लेकर बयान जारी किया है। जिसमें मंत्रालय ने कहा है कि नतीजों की घोषणा रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई है। बोर्ड ने अपने स्पष्टीकरण में इस बात का उल्लेख भी किया है कि स्तरीय तरीके से प्रत्येक श्रेणी की भर्ती प्रक्रिया को सुनिश्चित किया गया है।

विज्ञापन


14 जनवरी को जारी हुए थे परिणाम

देश भर में विभिन्न रेल जोनों में  गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी के परिणाम की 14 जनवरी, 2022 को घोषणा की गई थी। इस बारे में रेलवे की तरफ से आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइट में नोटिस जारी किया गया था। आरआरबी की तरफ से वरिष्ठ समय रक्षक, व्यावसायिक अपरेंटिस, स्टेशन मास्टर, यातायात सहायक, वरिष्ठ व्यावसायिक टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क व टाइपिस्ट सहित 13 पदों के परीक्षा परिणामों को स्तरीय आधार पर जारी किया है।

उम्मीदवारों ने नतीजों पर उठाए सवाल

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसे लेकर उम्मीदवारों ने सवाल उठाए हैं। कई उम्मीदवारों ने  सोशल मीडिया पर भी अपना विरोध जताते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया है।


रेल मंत्रालय ने दी सफाई

रेल मंत्रालय द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण में कहा गया है कि यह कहीं भी उल्लेख नहीं किया गया था कि दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी 2) के लिए सात लाख अलग-अलग उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि दूसरे चरण में पांच अलग-अलग स्तरों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) होती है और इसमें एक उम्मीदवार को पात्रता, योग्यता और विकल्प के अनुसार एक से अधिक स्तरों के लिए चयनित किया जा सकता है। इसलिए सात लाख रोल नंबरों की सूची में कुछ नाम एक से अधिक सूची में दिखाई देंगे।
विज्ञापन

RRB NTPC Result 2022 के परिणाम को ऐसे चेक करें

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।
  • अब उम्मीदवार होमपेज पर उपलब्ध आरआरबी एनटीपीसी परिणाम 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उम्मीदवार अपने रोल नंबर व अन्य जानकारियों के साथ लॉग इन करते हुए परिणाम देखें।
  • लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर पीडीएफ फाइल प्रदर्शित हो जाएगी।
  • उम्मीदवार पीडीएफ फाइल में अपने परिणाम की अच्छी तरह से जांच करें।
  • अपने रोल नंबर की संख्या व पद विवरण को चेक करें।
  • अब उम्मीदवार अपने परिणाम को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें