फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB NTPC Exam 2021: सातवें चरण की परीक्षा के समय न कर बैठें ये गलतियाँ, हो सकते हैं एग्जाम से बाहर

सार

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC एग्जाम के सातवें चरण के लिए स्थगित पड़ीं परीक्षाओं की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना उम्मीदवारों के साथ साझा कर दी है।
विज्ञापन
Safalta.com/ RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड ने NTPC एग्जाम के सातवें चरण के लिए स्थगित हुईं परीक्षाओं की परीक्षा तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके लिए रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना उम्मीदवारों के साथ साझा कर दी है। इस आधिकारिक सूचना के मुताबिक रेलवे ने NTPC भर्ती के इस सातवें यानी अंतिम चरण की परीक्षाओं को 23, 24, 26 और 31 जुलाई तक कराएं जाने का फैसला लिया है। इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी रेलवे भर्ती बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विसिट कर सकते हैं। इसके अलावा आज हम इस एग्जाम का इंतजार कर रहे करीब 2.5 लाख से भी अधिक प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा के दरम्यान कुछ जरूरी जानकारी बताने जा रहे हैं ताकि इन छोटी-छोटी भूलों से प्रतियोगी स्टूडेंट्स सावधान रहें और परीक्षा के समय उन्हें किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।   
विज्ञापन


सबसे पहले करें ये जरुरी काम
अगर आपको भी आरआरबी एनटीपीसी एग्जाम के सातवें चरण में शामिल होना है तो ऐसे में सबसे पहले आपको आवेदन करते समय पंजीकृत की गई ई-मेल आईडी और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के संदेश बॉक्स को चेक करना चाहिए अथवा इसके अलावा आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी व्यतिगत लॉगिन आईडी में प्रवेश कर अपने एग्जाम की डेट और परीक्षा केंद्र के शहर की जांच जरुर कर लेनी चाहिए।

अगर आप आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार हैं और अपने आवेदन के समय निशुल्क यात्रा पास के लिए सहमति जताई थी तो ऐसे में आपको यह फ्री ट्रेवलिंग टिकट प्रवेश पत्र जारी होने के दस दिनों पहले भेज दिया जाएगा जिसे डाउनलोड कर प्रिन्ट करके रख सकते हैं।   
विज्ञापन


ऐसे समझें काम की बातें 
NTPC एग्जाम में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी किए जाने वाले नए एडमिट कार्ड के आधार पर नई सूचना के मुताबिक परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के प्रिन्ट के साथ पहुंचना होगा जोकि एग्जाम से मात्र 4 दिनों पहले ही जारी किया जाएगा। ऐसा न करने पर उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। 

परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड में दी गई तारीख में निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा केंद्र में पहुचना होगा अति विलंब से पहुचने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।  

हाल ही में होने वाली सातवें और अंतिम चरण के एनटीपीसी एग्जाम के समय परीक्षा केंद्र में कोविड-19 जुड़े सारे अहतियात बरतने बेहद जरूरी होंगे जिसके अंतर्गत मुहँ में मास्क और हैंड सैनेटाइजर ले जाना अनिवार्य रहेगा ऐसा न करने पर उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में एंट्री नहीं दी जाएगी। 

परीक्षा केंद्र के एग्जाम हॉल में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जैसे मोबाइल फोन, पेजर, घड़ी, ब्रेसलेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ, आदि वस्तुओं का ले जाना बैन होगा। इन सभी चीजों के साथ पकड़े जाने वाले उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र से बाहर कर दिया जाएगा। 

ऐसे शुरू करें घर बैठे फ्री तैयारी 
अगर आप RRB NTPC भर्ती में शामिल हो रहे हैं तो आप Safalta  द्वारा चलाए जा रहे फ्री Safalta Class के साथ इस बचे हुए समय में कंप्लीट रिवीजन और प्रैक्टिस कर सकते हैं। यहां सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSI, UP-ASI, PET. CTET, UPTET, पॉलिटेक्निक, NDA/NA, CDS, AFCAT समेत लगभग एग्जाम की दिल्ली की बेस्ट फैकल्टी द्वारा लाइव क्लासेस के साथ तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें