क्या है सिटी इंटिमेशन स्लिप?
सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस परीक्षा शहर की जानकारी दी जाती है, जहां उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। इसमें अभ्यर्थी का नाम, जन्मतिथि, पंजीकरण संख्या, परीक्षा तिथि और अन्य विवरण शामिल रहते हैं। यह स्लिप केवल सूचना हेतु होती है। परीक्षा केंद्र से जुड़ी विस्तृत जानकारी और दिशानिर्देश एडमिट कार्ड में शामिल होते हैं, जो परीक्षा से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।
कब होगी परीक्षा?
आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी-2 परीक्षा 13 अक्तूबर 2025 को आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से विभिन्न पदों पर नियुक्ति की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:
- चीफ कमर्शियल-कम-टिकट सुपरवाइजर
- स्टेशन मास्टर
- गुड्स ट्रेन मैनेजर
- जूनियर अकाउंट असिस्टेंट-कम-टाइपिस्ट
- सीनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट
पात्रता
केवल वे उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हो सकेंगे जिन्होंने सीबीटी-1 परीक्षा पास की है। गौरतलब है कि सीबीटी-1 का परिणाम 19 सितंबर 2025 को घोषित किया गया था।