RRB Group D 2026 में जनरल, OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी की जोन-वाइज कटऑफ कितनी रही?
आरआरबी ने अलग-अलग जोन और श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। जैसे-जैसे आरआरबी कटऑफ जारी कर रही हैं, वो जानकारी इस टेबल में अपडेट की जा रही है:
| जोन |
अनारक्षित (UR) |
एससी (SC) |
एसटी (ST) |
ओबीसी (OBC) |
ईडब्ल्यूएस (EWS) |
| भोपाल |
79.81581 |
73.93395 |
68.90590 |
79.75489 |
75.67089 |
| अहमदाबाद |
77.28827 |
70.35536 |
64.24586 |
76.45039 |
71.47350 |
| प्रयागराज |
77.69152 |
73.24030 |
64.55705 |
76.64195 |
73.54783 |
| गोरखपुर |
81.46204 |
75.26916 |
71.03385 |
80.92605 |
77.91513 |
| पटना |
82.51333 |
70.47363 |
66.61698 |
82.51135 |
77.46169 |
| रांची |
80.51944 |
71.87366 |
65.96492 |
78.94892 |
74.35296 |
| अजमेर |
80.68220 |
73.52516 |
73.98527 |
- - |
74.26305 |
| कोलकाता |
84.16794 |
77.44996 |
66.59089 |
80.99859 |
74.02487 |
| बिलासपुर |
78.89454 |
72.78911 |
65.82458 |
78.58082 |
73.24411 |
| चेन्नई |
80.75601 |
72.17547 |
62.85505 |
82.79168 |
68.23448 |
| भुवनेश्वर |
78.06946 |
69.64395 |
58.62917 |
77.93389 |
69.56665 |
| गुवाहाटी |
81.63090 |
75.53045 |
68.15195 |
80.17779 |
76.05512 |
| बंगलूरू |
79.29352 |
71.47381 |
73.92658 |
79.20791 |
73.51246 |
| चंडीगढ़ |
80.25070 |
74.44865 |
68.60230 |
79.33289 |
75.01708 |
| मुंबई |
77.6571 |
72.54864 |
64.6006 |
77.30953 |
72.44898 |
श्रेणीवार सबसे अधिक कटऑफ वाले जोन
ऊपर दी गई कटऑफ तालिका में सबसे अधिक कटऑफ अनारक्षित श्रेणी की रही, जोकि कलकत्ता जोन के लिए रही। श्रेणीवार सबसे अधिक कटऑफ का जोनवार विवरण इस प्रकार है:
| श्रेणी |
कटऑफ |
जोन |
| अनारक्षित |
84.16794 |
कोलकाता |
| एससी |
77.44996 |
कोलकाता |
| एसटी |
73.98527 |
अजमेर |
| ओबीसी |
82.79168 |
चेन्नई |
| ईडब्ल्यूएस |
77.91513 |
गोरखपुर |
पिछले भर्ती चक्र में कितनी रही थी कटऑफ?
पिछले भर्ती चक्र यानी CEN 08/2024 के तहत RRB ग्रुप डी लेवल-1 के 32,438 पदों के लिए कटऑफ जारी की गई थी। उस भर्ती की जोनवार कटऑफ के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों में न्यूनतम और अधिकतम अंक इस प्रकार थे:
| श्रेणी |
सबसे कम कटऑफ |
सबसे अधिक कटऑफ |
| UR |
70.28633 |
79.70181 |
| SC |
58.93890 |
73.65820 |
| ST |
58.18910 |
73.51425 |
| OBC |
64.87319 |
77.13178 |
| EWS |
60.40044 |
75.07329 |
यह भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी के फिजिकल में कितनी दौड़ और कितनी वजह उठाना होगा? जानें महिला और पुरुष के लिए क्या हैं नियम
कटऑफ के बाद पीईटी में क्या होगा?
सीबीटी में कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है। पीईटी में दो तरह की गतिविधियां शामिल होती हैं। पहली में उम्मीदवार को निर्धारित वजन लेकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होती है। इसके बाद दौड़ का परीक्षण होता है। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षणों में सफल होना जरूरी है।
क्या पीईटी के अंक अंतिम मेरिट में जुड़ेंगे?
नहीं। रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, पीईटी केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की परीक्षा है। इसमें उम्मीदवारों को कोई अंक नहीं दिए जाते और इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते। हालांकि, पीईटी पास करना चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
RRB Group D Cutoff 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
1. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में किस जोन की कटऑफ सबसे ज्यादा रही और किस श्रेणी के सबसे अधिक अंक गए?
जवाब: रेलवे ग्रुप डी 2026 में सबसे अधिक कटऑफ कोलकाता जोन की UR (अनारक्षित) श्रेणी में रही। इस श्रेणी का कटऑफ
84.16794 अंक है। वहीं, श्रेणीवार सबसे अधिक कटऑफ SC में कोलकाता (77.44996), ST में अजमेर (73.98527), OBC में चेन्नई (82.79168) और EWS में गोरखपुर (77.91513) की रही।
2. रेलवे ग्रुप डी में पटना, गोरखपुर, भोपाल और प्रयागराज जोन की कैटेगरी-वाइज कटऑफ कितनी है?
जवाब: इन चार जोन की श्रेणीवार कटऑफ नीचे दी गई है:
| जोन |
UR |
SC |
ST |
OBC |
EWS |
| पटना |
82.51333 |
70.47363 |
66.61698 |
82.51135 |
77.46169 |
| गोरखपुर |
81.46204 |
75.26916 |
71.03385 |
80.92605 |
77.91513 |
| भोपाल |
79.81581 |
73.93395 |
68.90590 |
79.75489 |
75.67089 |
| प्रयागराज |
77.69152 |
73.24030 |
64.55705 |
76.64195 |
73.54783 |
4. RRB Group D कटऑफ 2026 में कितने नंबर पाने वाले उम्मीदवार PET के लिए क्वालिफाई हुए और अगला चयन चरण क्या है?
जवाब: पीईटी के लिए क्वालिफाई होने के लिए उम्मीदवार को अपने संबंधित जोन और श्रेणी की निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने थे। कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीईटी में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के अगले चरण में शामिल होना होगा। पीईटी केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।
5. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 की जोन-वाइज कटऑफ PDF और रिजल्ट कैसे चेक करें?
जवाब: उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
- अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर CEN 09/2025 Group D Result या Cutoff से संबंधित लिंक खोजें।
- कटऑफ पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करके अपना जोन और श्रेणी चुनें।
- अपने सीबीटी स्कोर की तुलना संबंधित कटऑफ से करें।