फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ग्रुप डी भर्ती की कटऑफ जारी: किस श्रेणी और जोन की मेरिट रही सबसे अधिक? यहां देखें पूरी जानकारी

Fri, 13 Nov 2026 02:23 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

रेलवे ग्रुप डी कटऑफ 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने ग्रुप-डी (लेवल-1) भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। इसके साथ ही जोनवार कटऑफ अंक भी लगातार प्रकाशित किए जा रहे हैं। ग्रुप डी भर्ती जरिए कुल 22,195 पदों को भरा जाना है। कटऑफ की पूरी जानकारी नीचे पढ़ें...
 
विज्ञापन
RRB Group D Cut Off 2026 Zone & Category-Wise - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभिन्न आरआरबी की ओर से कटऑफ भी लगातार प्रकाशित की जा रही है। यह कटऑफ CEN 09/2025 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के लिए जारी की जा रही हैं। उम्मीदवार अब अपने जोन और श्रेणी के अनुसार कटऑफ अंक देख सकते हैं। कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

ग्रुप डी भर्ती के लिए कुल 22,195 पदों के मुकाबले 52,39,760 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 के बीच आयोजित हुई थी, जिसमें करीब 40 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए। कटऑफ 12 नवंबर 2026 को रिजल्ट के साथ जारी की गई।

 

विज्ञापन
Trending Videos

RRB Group D 2026 में जनरल, OBC, SC, ST और EWS कैटेगरी की जोन-वाइज कटऑफ कितनी रही?

आरआरबी ने अलग-अलग जोन और श्रेणियों के लिए कटऑफ अंक जारी किए हैं। जैसे-जैसे आरआरबी कटऑफ जारी कर रही हैं, वो जानकारी इस टेबल में अपडेट की जा रही है:
 
जोन अनारक्षित (UR) एससी (SC) एसटी (ST) ओबीसी (OBC) ईडब्ल्यूएस (EWS)
भोपाल 79.81581 73.93395 68.90590 79.75489 75.67089
अहमदाबाद 77.28827 70.35536 64.24586 76.45039 71.47350
प्रयागराज 77.69152 73.24030 64.55705 76.64195 73.54783
गोरखपुर 81.46204 75.26916 71.03385 80.92605 77.91513
पटना 82.51333 70.47363 66.61698 82.51135 77.46169
रांची 80.51944 71.87366 65.96492 78.94892 74.35296
अजमेर 80.68220 73.52516 73.98527 - - 74.26305
कोलकाता 84.16794 77.44996 66.59089 80.99859 74.02487
बिलासपुर 78.89454 72.78911 65.82458 78.58082 73.24411
चेन्नई 80.75601 72.17547 62.85505 82.79168 68.23448
भुवनेश्वर 78.06946 69.64395 58.62917 77.93389 69.56665
गुवाहाटी 81.63090 75.53045 68.15195 80.17779 76.05512
बंगलूरू 79.29352 71.47381 73.92658 79.20791 73.51246
चंडीगढ़ 80.25070 74.44865 68.60230 79.33289 75.01708

श्रेणीवार सबसे अधिक कटऑफ वाले जोन

ऊपर दी गई कटऑफ तालिका में सबसे अधिक कटऑफ अनारक्षित श्रेणी की रही, जोकि कलकत्ता जोन के लिए रही। श्रेणीवार सबसे अधिक कटऑफ का जोनवार विवरण इस प्रकार है:
 
श्रेणी कटऑफ जोन
अनारक्षित 84.16794 कोलकाता
एससी 77.44996 कोलकाता
एसटी 73.98527 अजमेर
ओबीसी 82.79168 चेन्नई
ईडब्ल्यूएस 77.91513 गोरखपुर

पिछले भर्ती चक्र में कितनी रही थी कटऑफ?

पिछले भर्ती चक्र यानी CEN 08/2024 के तहत RRB ग्रुप डी लेवल-1 के 32,438 पदों के लिए कटऑफ जारी की गई थी। उस भर्ती की जोनवार कटऑफ के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों में न्यूनतम और अधिकतम अंक इस प्रकार थे:
 
श्रेणी सबसे कम कटऑफ सबसे अधिक कटऑफ
UR 70.28633 79.70181
SC 58.93890 73.65820
ST 58.18910 73.51425
OBC 64.87319 77.13178
EWS 60.40044 75.07329

यह भी पढ़ें: रेलवे ग्रुप डी के फिजिकल में कितनी दौड़ और कितनी वजह उठाना होगा? जानें महिला और पुरुष के लिए क्या हैं नियम
 

कटऑफ के बाद पीईटी में क्या होगा?

सीबीटी में कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक पाने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा यानी पीईटी के लिए बुलाया जाएगा। इस चरण में उम्मीदवारों की शारीरिक क्षमता की जांच की जाती है। पीईटी में दो तरह की गतिविधियां शामिल होती हैं। पहली में उम्मीदवार को निर्धारित वजन लेकर 100 मीटर की दूरी तय करनी होती है। इसके बाद दौड़ का परीक्षण होता है। उम्मीदवारों को दोनों परीक्षणों में सफल होना जरूरी है।

क्या पीईटी के अंक अंतिम मेरिट में जुड़ेंगे?

नहीं। रेलवे भर्ती बोर्ड के नोटिफिकेशन के अनुसार, पीईटी केवल क्वालिफाइंग प्रकृति की परीक्षा है। इसमें उम्मीदवारों को कोई अंक नहीं दिए जाते और इसके अंक अंतिम मेरिट सूची में नहीं जोड़े जाते। हालांकि, पीईटी पास करना चयन प्रक्रिया में आगे बढ़ने के लिए जरूरी है। इस चरण में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

RRB Group D Cutoff 2026 FAQs: अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 में किस जोन की कटऑफ सबसे ज्यादा रही और किस श्रेणी के सबसे अधिक अंक गए?

जवाब: रेलवे ग्रुप डी 2026 में सबसे अधिक कटऑफ कोलकाता जोन की UR (अनारक्षित) श्रेणी में रही। इस श्रेणी का कटऑफ 84.16794 अंक है। वहीं, श्रेणीवार सबसे अधिक कटऑफ SC में कोलकाता (77.44996), ST में अजमेर (73.98527), OBC में चेन्नई (82.79168) और EWS में गोरखपुर (77.91513) की रही।

2. रेलवे ग्रुप डी में पटना, गोरखपुर, भोपाल और प्रयागराज जोन की कैटेगरी-वाइज कटऑफ कितनी है?

जवाब: इन चार जोन की श्रेणीवार कटऑफ नीचे दी गई है:
जोन UR SC ST OBC EWS
पटना 82.51333 70.47363 66.61698 82.51135 77.46169
गोरखपुर 81.46204 75.26916 71.03385 80.92605 77.91513
भोपाल 79.81581 73.93395 68.90590 79.75489 75.67089
प्रयागराज 77.69152 73.24030 64.55705 76.64195 73.54783

4. RRB Group D कटऑफ 2026 में कितने नंबर पाने वाले उम्मीदवार PET के लिए क्वालिफाई हुए और अगला चयन चरण क्या है?

जवाब: पीईटी के लिए क्वालिफाई होने के लिए उम्मीदवार को अपने संबंधित जोन और श्रेणी की निर्धारित कटऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त करने थे। कटऑफ पार करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। पीईटी में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) के अगले चरण में शामिल होना होगा। पीईटी केवल क्वालिफाइंग प्रकृति का है और इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ते।

5. रेलवे ग्रुप डी भर्ती 2026 की जोन-वाइज कटऑफ PDF और रिजल्ट कैसे चेक करें?

जवाब: उम्मीदवार संबंधित क्षेत्रीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कटऑफ और रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके लिए ये चरण अपनाएं:
  1. अपने क्षेत्रीय आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
  2. होमपेज पर CEN 09/2025 Group D Result या Cutoff से संबंधित लिंक खोजें।
  3. कटऑफ पीडीएफ के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पीडीएफ डाउनलोड करके अपना जोन और श्रेणी चुनें।
  5. अपने सीबीटी स्कोर की तुलना संबंधित कटऑफ से करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें