फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Group D Answer key: आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं आपत्ति

Fri, 14 Oct 2022 03:57 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Group D Answer key: यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। 
विज्ञापन
Answer Key 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB ने ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। उत्तर कुंजी को आज 14 अक्तूबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है और इसे चेक करने का लिंक अब एक्टिव है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परीक्षा की उत्तर कुंजी को रेलवे भर्ती बोर्ड की क्षेत्रीय वेबसाइट्स पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं उत्तर कुंजी को चेक करने का तरीका इस खबर के माध्यम से....

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से ग्रुप डी भर्ती भर्ती परीक्षा का आयोजन पांच चरणों में किया गया था। पहले चरण का आयोजन 17 अगस्त से 25  अगस्त, 2022 तक, दूसरा चरण 26 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक, तीसरा चरण 08 सितंबर से 19 सितंबर, 2022 तक, चौथा चरण 19 सितंबर से 07 अक्टूबर तक और पांचवां चरण 06 अक्टूबर से 11 अक्टूबर, 2022 तक किया गया था। 

आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा
यह उत्तर कुंजी अंतरिम है। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा जारी की गई आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे अपनी आपत्ति को अपनी क्षेत्रीय वेबसाइट पर 15 अक्तूबर, 2022 तक दर्ज करा लें। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,03,769 उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। 
विज्ञापन

कैसे चेक करें उत्तर कुंजी?
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे आरआरबी ग्रुप डी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
  • उत्तर का मिलान करें।
  • जरूरत पड़ने पर आपत्ति दर्ज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें