23 फरवरी, 2022 को होनी थी RRB Group D परीक्षा
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने घोषणा की है कि 23 फरवरी, 2022 से निर्धारित आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा तिथि 2021 को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला आरआरबी एनटीपीसी भर्ती परीक्षा (RRB NTPC Recruitment Exam) परिणाम के जारी होने के बाद धांधली के आरोपों के बीच हुई हिंसा और प्रदर्शन के कारण लिया गया था। आरोपों की जांच और शिकायतों के समाधान के लिए रेल मंत्रालय द्वारा उच्चाधिकार समिति गठित की गई थी। समिति जल्द ही आरआरसी 01/2019 के लिए आरआरबी ग्रुप डी की नई परीक्षा तिथियों की भी घोषणा करेगी। इस भर्ती की घोषणा 2019 में हुई थी।
क्या आरआरबी ग्रुप डी चयन प्रक्रिया फिर बदलेगी?
आरआरबी ग्रुप-डी के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की बड़ी संख्या के कारण, आरआरबी ने दो चरणों वाली कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की थी। रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा इस संबंध में 24 जनवरी, 2022 को सीबीटी -2 भी आयोजित करवाने के लिए आधिकारिक सूचना जारी की गई थी। इसे लेकर भी उम्मीदवारों की नाराजगी सामने आई थी। हालांकि, अभी परीक्षा टाल दी गई है और अब उच्चाधिकार समिति संशोधित चयन प्रक्रिया के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से साझा करेगी।
आरआरबी / आरआरसी ग्रुप डी वेतन
आरआरबी ग्रुप डी भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों का मूल वेतन 18,000 रुपये प्रति माह होगा। मूल वेतन के अलावा, चयनित उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता (डीए), दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए), नाइट ड्यूटी के लिए भत्ता, चिकित्सा सुविधाएं, ओवरटाइम आदि सहित अन्य भत्ते प्रदान किए जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी की पोस्ट का वेतन तकरीबन 22,500 - 25,380 रुपये प्रति माह तक होता है।