MPSC Recruitment 2022: इन पदों पर होंगी भर्तियां
एमपीएससी की ओर से जारी की गई भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को वन रक्षक, कृषि अधिकारी, सहायक कार्यकारी अधिकारी, सहायक इंजीनियर और उप-मंडल जल संरक्षण अधिकारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। भर्ती में रिक्त पदों की कुल संख्या 588 है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
MPSC Recruitment 2022: 14 मार्च तक कर लें आवेदन
एमपीएससी तकनीकी सेवा भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 फरवरी, 2022 से शुरू कर दी गई है। उम्मीदवार 14 मार्च, 2022 या उससे पहले तक अपना आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह एक महत्वपूर्ण भर्ती है और इसके लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार आवेदन करेंगे। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी अपना आवेदन जल्द से जल्द कर लें।
MPSC Recruitment 2022: एमपीएससी भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख - 21 फरवरी, 2022
आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 14 मार्च, 2022
प्रारंभिक परीक्षा की तारीख - 30 अप्रैल, 2022
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
एमपीएससी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों से पदों के अनुसार योग्यताएं मांगी गई है। इसे जानने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। आवेदकों की अधिकतम आयु-सीमा 38 साल होनी चाहिए। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
कैसे करें आवेदन?
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpsconline.gov.in पर जाकर, सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते हैं।