फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB Annual Calendar: एएलपी, जेई सहित विभिन्न भर्तियों के लिए आरआरबी वार्षिक कैलेंडर जारी; देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 03 Feb 2024 11:38 AM IST
आकाश कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Annual Calendar 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने विभिन्न पदों के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बाकी भर्तियों से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां देख सकते हैं।
विज्ञापन
RRB Annual Calender 2024 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RRB Annual Calendar 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट, तकनीशियन, नॉन-तकनीशियन, जूनियर इंजीनियर सहित विभिन्न भर्तियों के लिए वार्षिक कैलेडर जारी कर दिया है। जो भी उम्मीदवार रेलवे में नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहे हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वार्षिक कैलेंडर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

आरआरबी वार्षिक कैलेंडर 2024

आधिकारिक कैलेंडर के अनुसार, असिस्टेंट लोको पायलट भर्ती प्रक्रिया जनवरी, 2024 से शुरू होकर मार्च, 2024 तक चलेगी। वहीं, आरआरबी तकनीशियन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अप्रैल से जून, 2024 के बीच संपन्न होगी। आरआरबी गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियों - स्नातक (स्तर 4, 5 और 6), स्नातक (स्तर 2 और 3) की भर्ती जुलाई से सितंबर 2024 तक की जाएगी।

जूनियर इंजीनियर और पैरामेडिकल श्रेणियों की भर्ती प्रक्रिया जुलाई से सितंबर 2024 तक की जाएगी। लेवल 1 और मिनिस्ट्रियल और आइसोलेटेड श्रेणियों की भर्ती अक्तूबर से दिसंबर तक की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए आरआरबी वार्षिक कैलेंडर की जांच कर सकते हैं-
भर्ती प्रक्रिया अवधि भर्ती का नाम
जनवरी-मार्च, 2024 एएलपी
अप्रैल-जून, 2024 तकनीशियन
जुलाई-सितंबर, 2024 गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां - स्नातक (स्तर 4, 5 और 6) गैर तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां - स्नातक (स्तर 2 और 3) जूनियर इंजीनियर पैरामेडिकल श्रेणियां
अक्तूबर-दिसंबर, 2024 स्तर 1
मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां

आरआरबी एएलपी सीबीटी परीक्षा अस्थायी रूप से जून और अगस्त 2024 के बीच आयोजित होने वाली है। दूसरे चरण (सीबीटी 2) की परीक्षा सितंबर 2024 में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

आरआरबी एएलपी भर्ती शुरू

इस बीच, आरआरबी ने 20 जनवरी को एएलपी भर्ती 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की। भर्ती अभियान का लक्ष्य भारतीय रेलवे में सहायक लोको पायलट के कुल 5,696 रिक्त पदों को भरना है। आरआरबी एएलपी भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 फरवरी है। आरआरबी एएलपी आवेदन सुधार विंडो 20 फरवरी से 29 फरवरी, 2024 तक सक्रिय रहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें