फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC Bharti 2024: राजस्थान में असिस्टेंट इंजीनियर के 1000+ पदों पर निकली भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन

Mon, 05 Aug 2024 06:54 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियंता संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। जल्द ही असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
RPSC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

RPSC Recruitment 2024: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने राज्य भर के विभिन्न विभागों में सहायक अभियंता के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से असिस्टेंट इंजीनियर के पदों को भरा जाएगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट -   rpsc.rajasthan.gov.in. पर जाकर 14 अगस्त से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 सितंबर, 2024 है। इन पदों के लिए चयन प्रारंभिक/मुख्य परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।

रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1014 सहायक अभियंता पदों को भरना है। 
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (सिविल)- 365
  • लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल) - 101
  • लोक निर्माण विभाग (सिविल) - 125
  • लोक निर्माण विभाग (विद्युत) - 20
  • जल संसाधन विभाग (सिविल) - 156
  • जल संसाधन विभाग (यांत्रिक) - 07
  • पंचायती राज विभाग - 240

शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी को बी.ई./बी.टेक. उत्तीर्ण होना चाहिए या अंतिम वर्ष में शामिल होना चाहिए। भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से प्रासंगिक विषय में डिग्री होना आवश्यक है। इसके साथ ही राजस्थानी संस्कृति और भाषा का ज्ञान होना भी आवश्यक है।

आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी, 2025 को 21 वर्ष होनी चाहिए और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी गई है।  

आवेदन शुल्क
सामान्य/अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये परीक्षा शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओबीसी/पीडब्ल्यूबीडी और अन्य आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के समय 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rpsc.rajasthan.gov.in या sso.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
  • यदि पहले से पंजीकृत नहीं हैं तो एसएसओ पोर्टल पर एक बार पंजीकरण पूरा करें।
  • अब लॉग इन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म जमा करें और अपने रिकॉर्ड के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें