RPSC RAS Mains Result: इतने उम्मीदवार हुए सफल
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 2174 उम्मीदवारों ने परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। सभी सफल उम्मीदवारों को अब इस भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इस चरण का शेड्यूल जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें।
RPSC RAS Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन बीते 20 और 21 मार्च, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 988 पदों पर योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति दी जाएगी। इनमें राज्य सेवा के लिए 363 और अधीनस्थ सेवाओं के लिए 625 रिक्तियां हैं। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
RPSC RAS Mains Result: ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रिजल्ट के टैब में जाएं।
- अब आपको यहां परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करें।
- अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।