रिक्ति विवरण
इस भर्ती अभियान का लक्ष्य आरएएस/आरटीएस के कुल 905 रिक्तियों को भरना है, जिनमें से 424 रिक्तियां राज्य सेवाओं के लिए और 481 अधीनस्थ सेवाओं के लिए हैं। आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 1 अक्टूबर, 2023 को आयोजित की गई थी और परिणाम 23 अक्टूबर, 2023 को घोषित किए गए थे।
परीक्षा तिथि और समय
आरटीएस और आरएएस मुख्य परीक्षा 20 और 21 जुलाई को दो पालियों - सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक अजमेर, जयपुर, जोधपुर, कोटा और उदयपुर जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाली है।
कब आएगा एडमिट कार्ड?
राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 17 जुलाई 2024 को जारी करने की उम्मीद है। ध्यान रहे उम्मीदवार बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में उपस्थित नहीं हो सकते हैं।
इन बातों का रखें ख्याल
उम्मीदवारों को परीक्षा शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही केंद्र पर प्रवेश दिया जाएगा। तय समय के बाद परीक्षा केंद्र में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसपर दिए गए दिए सभी दिशा निर्देशों को ध्यान से जरूर पढ़ें।